Get App

Nifty छू सकता सकता है 17800-18000 स्तर, लेकिन मार्च में नया हाई हिट करने की उम्मीद नहीं

ऐतिहासिक रूप से देखें तो मार्च का महीना किसी भी अन्य महीने की तुलना में सबसे ज्यादा उतार-चढ़ाव वाला महीना होता है। निफ्टी की तुलना में बैंक निफ्टी मजबूत दिख रहा है, लेकिन निकट भविष्य में किसी भी इंडेक्स में रिकॉर्ड ऊंचाई की संभावना नहीं है। बैंक निफ्टी 41800-42000 के स्तर तक को उछाल के लिए तैयार है

Sunil Matkarअपडेटेड Mar 06, 2023 पर 2:30 PM
Nifty छू सकता सकता है 17800-18000 स्तर, लेकिन मार्च में नया हाई हिट करने की उम्मीद नहीं
अब बाजार में FIIs की बिकवाली अपने रिकॉर्ड हाई से थमती नजर आ रही है। विदेशी निवेशक एक बार फिर से खरीदारी करते दिख रहे हैं। इसके अलावा इंडेक्स में शॉर्ट पोजीशन भी अब अपने हाइएस्ट लेवल से ट्रेंड बदलने के संकेत दे रहा है

नुवामा वेल्थ एंड इंवेस्टमेंट ( Nuvama Wealth and Investment) के टेक्निकल हेड वेल्थ, सागर दोशी का कहना है कि मार्च महीने में निफ्टी में अधिकतम 17800-18000 का उछाल देखने को मिल सकता है। निफ्टी के हाल की तेजी में नया हाई लगाने की संभावना नहीं दिख रही है। इक्विटी, कमोडिटी और फोरेक्स बाजार का 13 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले सागर दोशी का कहना है कि हाल के दिनों में Nifty CPSE और Nifty PSE सेक्टर आउटपरफार्मर रहे हैं। कंसोलीडेशन से आया एक मल्टी ईयर ब्रेकआउट इस बात का संकेत है कि ये सेक्टर बाजार को लीड करते हुए आगे भी अच्छा प्रदर्शन करते दिखेंगे।

क्या निफ्टी मार्च में रिकॉर्ड ऊंचाई को पार करने के लिए तैयार है?

इस सवाल का जवाब देते हुए सागर दोशी ने कहा कि अब बाजार में FIIs की बिकवाली अपने रिकॉर्ड हाई से थमती नजर आ रही है। विदेशी निवेशक एक बार फिर से खरीदारी करते दिख रहे हैं। इसके अलावा इंडेक्स में शॉर्ट पोजीशन भी अब अपने हाइएस्ट लेवल से ट्रेंड बदलने के संकेत दे रहा है। ऐसे में बाजार में अच्छी शॉर्ट कवरिंग देखने को मिल सकती है। इस शॉर्ट कवरिंग में निफ्टी 17800-18000 की तरफ जा सकता है। लॉन्ग टर्म चार्ट्स (मंथली नेगेटिव डाइवर्जेंस) के टेक्निकल पैटर्न और यील्ड कर्व (80 फीसदी का इनवर्जन) से आने वाले सिग्नल को देखते हुए निफ्टी में यह तेजी अगली गिरावट के लिए रिट्रेसमेंट की तरह दिखती है। ऐसे में निफ्टी में अधिकतम 17800-18000 तक का उछाल देखने को मिल सकता है। लेकिन निफ्टी के हाल की तेजी में नया हाई लगाने की संभावना नहीं दिख रही है।

हालिया घटनाक्रम के बाद बैंक निफ्टी भी फिर से हरकत में आ गया है। क्या ये इंडेक्स मौजूदा सीरीज में नया रिकॉर्ड हाई बना सकता है ?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें