Trade Spotlight: वरुण बेवरेजेज, भारतीय स्टेट बैंक और पीबी फिनटेक में अब क्या करें

पिछले कारोबारी दिन वरुण बेवरेजेज, भारतीय स्टेट बैंक और पीबी फिनटेक में जोरदार एक्शन देखने को मिला था। भारतीय स्टेट बैंक 5 फीसदी की बढ़त के साथ 561 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। इसने डेली चार्ट पर अच्छे वॉल्यूम के साथ एक लॉन्ग बुलिश कैंडल बनाया था। इस स्टॉक में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में हायर हाईज, हायर लोज फॉर्मेशन देखने को मिला था

अपडेटेड Mar 06, 2023 पर 12:48 PM
दाणी मामले के बाद से ही SBI का स्टॉक दबाव में था। इसके वर्तमान स्ट्रक्चर पर नजर डालें तो इस स्टॉक ने की तरह के डबल बॉटम बना लिए हैं। ये एक बुलिश रिवर्सल पैटर्न है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Trade Spotlight:शुक्रवार 3 मार्च को बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली थी। बेंचमार्क इंडेक्स में शुक्रवार को पिछले करीब 4 महीनों की हाइएस्ट क्लोजिंग देखने को मिली थी। मेटल, बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी , तेल और गैस शेयरों से बाजार को अच्छा सपोर्ट मिला था। सेंसेक्स 900 अंक यानी 1.53 फीसदी की बढ़त के साथ 59809 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी अंक यानी 272 अंक यानी 1.57 फीसदी की बढ़त के साथ 17594 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने डेली चार्ट पर औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ हायर हाई हायर लो बनाते हुए एक लॉन्ग बुलिश कैंडल बनाया था।

    पिछले कारोबारी दिन वरुण बेवरेजेज, भारतीय स्टेट बैंक और पीबी फिनटेक में जोरदार एक्शन देखने को मिला था। भारतीय स्टेट बैंक 5 फीसदी की बढ़त के साथ 561 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। इसने डेली चार्ट पर अच्छे वॉल्यूम के साथ एक लॉन्ग बुलिश कैंडल बनाया था। इस स्टॉक में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में हायर हाईज, हायर लोज फॉर्मेशन देखने को मिला था।

    पिछले कारोबारी दिन पीबी फिनटेक भी फोकस में था। ये स्टॉक 6.5 फीसदी की बढ़त के साथ 598 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। ये पिछले साल के 27 जून के बाद का इसका हाइएस्ट क्लोजिंग लेवल है। वरुण बेवरेजेज में भी शुक्रावर 3 मार्च को जोरदार एक्शन देखने को मिला था। ये स्टॉक 1.2 फीसदी की बढ़त लेकर 1358 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। ये इसका पिछले साल के 22 दिसंबर के बाद का हाइएस्ट क्लोजिंग लेवल है।


    आज के कारोबार की बात करें तो लगातार दूसरे कारोबारी दिन बाजार में खरीदारी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा का उछाल दिखा रहा है। निफ्टी भी 17800 के करीब है। मिडकैप-स्मॉल कैप शेयरों में भी जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है। अदाणी ग्रुप के शेयरों में तेजी जारी है। अदाणी एंटरप्राइजेज 5 दिनों में करीब 60 फीसदी चढ़ा है। अदाणी पोर्ट भी करीब 25 फीसदी उछला है। अदाणी विल्मर, अदाणी पावर, अदाणी ग्रीन में भी लगातार 5वें दिन अपर सर्किट लगा है। अदाणी ग्रुप में रौनक से सरकारी बैंकों में भी जोश देखने को मिल रहा है। PSU BANK इंडेक्स 2 दिन में करीब 7 फीसदी उछला है। IT,एनर्जी और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों में भी खरीदारी है।

    आइए आशिका स्टॉक ब्रोकिंग के विराज व्यास से जानते हैं कि इस माहौल में अब क्या होनी चाहिए इन शेयरों में ट्रेडिंग रणनीति

    Varun Beverages: वरुण बेवरेजेज पिछले की महीनों से तेजी में है। लेकिन दिसंबर 2022 से इसमें कंसोलीडेशन देखने को मिल रहा है। वर्तमान में ये स्टॉक एक फ्लैग एंड पोल पैटर्न बना कर इससे ब्रेकआउट देता दिखा है। भारी वाल्यूम के साथ इस मूव का जारी रहना इस बात का संकेत है कि ये स्टॉक अपने पिछले लाइफ टाइम हाई को पार कर सकता है। ऐसे में इस स्टॉक में 1450-1500 रुपए के लक्ष्य के लिए, 1310 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह होगी।

    Hot Stocks : शॉर्ट टर्म में करना चाहते हैं जोरदार कमाई तो इन स्टॉक्स को अपने पोर्टफोलियो में करें शामिल

    PB Fintech:शुक्रवार को पीबी फिनटेक ने 580 रुपए पर स्थित बड़ी बाधा को पार कर लिया। शुक्रवार को इस स्टॉक में भाव में बढ़त के साथ ही वॉल्यूम भी बढ़ता दिखा था। ये स्टॉक में अभी तेजी कायम रहने का संकेत। इस स्टॉक में 574 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 650-665 रुपए के शॉर्ट टर्म लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है।

    State Bank of India:अदाणी मामले के बाद से ही SBI का स्टॉक दबाव में था। इसके वर्तमान स्ट्रक्चर पर नजर डालें तो इस स्टॉक ने की तरह के डबल बॉटम बना लिए हैं। ये एक बुलिश रिवर्सल पैटर्न है। इसको एडम एंड ईव पैटर्न भी कहा जाता है। शुक्रावर को ये स्टॉक 554 रुपए पर स्थित नेक लाइन से बाहर निकलता दिखा है। अब इस स्टॉक में 540 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 610 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।