Nifty का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Mirae Asset Sharekhan के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

NIFTY में 23800, 23900 और 24000 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 23700, 23600 और 23500 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में आज 50400, 50500 और 50600 के स्तर पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 50000, 49800 और 49600 के स्तर पर नजर आये

अपडेटेड Jan 07, 2025 पर 1:21 PM
Story continues below Advertisement
Nifty 50 पर Mirae Asset Sharekhan के सोमिल मेहता ने 23700 के स्ट्राइक वाली कॉल में खरीदारी की सलाह दी

Top F&O Calls: बाजार फिलहाल बढ़त पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 100 अंकों की तेजी और सेंसेक्स में करीब 230 अंकों की बढ़त देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो टीसीएस, कल्याण ज्वेलर्स, महानगर गैस, आईईएक्स, वरुण बेवरेजेज, एमआरएफ, इंफो एज, पीवीआर, जोमैटो के शेयर लाल निशान में नजर आये। जबकि इंडियामार्ट, डॉ लाल पैथ लैब्स, नवीन फ्लोरीन, ओएनजीसी, चंबल फर्टिलाइजर्स, एनसीसी, बायोकॉन, यूपीएल और जायडस लाइफ के शेयर हरे निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Mirae Asset Sharekhan के सोमिल मेहता ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23800, 23900 और 24000 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23700, 23600 और 23500 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 50400, 50500 और 50600 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 50000, 49800 और 49600 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।


बाजार में FD से ज्यादा रिटर्न, भारत हर तरह की ग्लोबल अनिश्चितता से गुजरने में सक्षम- मनीष चोखानी, Enam Holdings

Mirae Asset Sharekhan के सोमिल मेहता के शानदार एफएंडओ कॉल्स

Alkem Lab Future : खरीदें - 5664 रुपये, टारगेट - 5800 रुपये, स्टॉपलॉस - 5570 रुपये

Glenmark Pharma Future : खरीदें - 1655 रुपये, टारगेट - 1740 रुपये, स्टॉपलॉस - 1605 रुपये

Escorts Kubota Future : खरीदें - 3356 रुपये, टारगेट - 3500 रुपये, स्टॉपलॉस - 3300 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शनः Nifty 50

आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Mirae Asset Sharekhan के सोमिल मेहता ने कहा कि उन्होंने Nifty 50 पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Nifty 50 की जनवरी की एक्सपायरी वाली 23700 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। सोमिल मेहता ने कहा कि इसमें 259 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 340 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है। हालांकि उन्होंने इसमें 220 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।