Top F&O Calls: बाजार फिलहाल गिर कर कारोबार करता हुआ रहा है। निफ्टी में करीब 129 अंकों की गिरावट और सेंसेक्स में करीब 340अंकों की कमजोरी देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो पीएफसी, आईआरएफसी, आरईसी, एनसीसी, टोरेंट पावर, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, हुडको, संवर्धन मदरसन और सीमेंस के शेयर लाल निशान में नजर आये। निफ्टी में बीईएल, एलएंडटी, ओएनजीसी के शेयर में लाल निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Mirae Asset Sharekhan के सॉमिल मेहता ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23400, 23500 और 23600 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23400, 23300 और 23200 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 49500, 49800 और 50000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 49200, 49000 और 48800 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।
Mirae Asset Sharekhan के सॉमिल मेहता के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Bajaj Auto Future : खरीदें - 8984 रुपये, टारगेट - 9170 रुपये, स्टॉपलॉस - 8870 रुपये
Indian Hotels Future : खरीदें - 815 रुपये, टारगेट - 860 रुपये, स्टॉपलॉस - 800 रुपये
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Mirae Asset Sharekhan के सॉमिल मेहता ने कहा कि उन्होंने Nifty पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Nifty की फरवरी की एक्सपायरी वाली 23250 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। सॉमिल मेहता ने कहा कि इसमें 160 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 230 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है। हालांकि उन्होंने इसमें 120 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)