Get App

Nifty का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Mirae Asset Sharekhan के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

NIFTY में 23200, 23300 और 23400 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 23200, 23100 और 23000 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में आज 49800, 50000 और 50200 के स्तर पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 49600, 49500 और 49200 के स्तर पर नजर आये

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Feb 13, 2025 पर 3:03 PM
Nifty का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Mirae Asset Sharekhan के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई
Nifty पर Mirae Asset Sharekhan के सोमिल मेहता ने 23300 के स्ट्राइक वाली 20 फरवरी की कॉल में खरीदारी की सलाह दी

Top F&O Calls: बाजार फिलहाल सपाट कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 23 अंकों की गिरावट और सेंसेक्स में करीब 38 अंकों की कमजोरी देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो मुथूट फाइनेंस, एसबीआई कार्ड, जुबिलेंट फूड, गोदरेज प्रॉपर्टीज, सेल, एनएचपीसी, पूनावाला फिनकॉर्प, वोडाफोन आइडिया और अरबिंदो फार्मा के शेयर हरे निशान में नजर आये। मिडकैप पर नजर डालें तो बाटा, पेज इंडस्ट्रीज, वोल्टाज, मोतीलाल ओसवाल, केनरा बैंक और यूनियन बैंक के शेयर लाल निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Mirae Asset Sharekhan के सोमिल मेहता ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23200, 23300 और 23400 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23200, 23100 और 23000 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 49800, 50000 और 50200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 49600, 49500 और 49200 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।

Mirae Asset Sharekhan के सोमिल मेहता के शानदार एफएंडओ कॉल्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें