Nifty Outlook: शेयर बाजार ने मजबूत ग्लोबल संकेतों के दम पर शुक्रवार को चार दिन की गिरावट का सिलसिला तोड़ दिया था। निफ्टी दिन के उच्च स्तर के करीब बंद हुआ और 150 अंकों की बढ़त के साथ 25,966 पर क्लोज हुआ। इस तेजी में 40 से ज्यादा शेयर हरे निशान में बंद हुए, जिससे निवेशकों को राहत मिली।
