Get App

Nifty Outlook: 26000 नहीं, अब तो निफ्टी की नजर 28000 पर; 4 वजहों से सिटी ने बढ़ाया टारगेट

Nifty Outlook: अभी कुछ ही दिन पहले निफ्टी के लिए 23000 का लेवल पार करना मुश्किल हो रहा था और अब इसने 25000 का लेवल पार कर दिया तो 26000 की चर्चा होने लगी। हालांकि सिटी तो चार वजहों से इतना बुलिश है कि टारगेट ही बढ़ाकर 28000 कर दिया। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 09, 2026 पर 11:17 AM
Nifty Outlook: 26000 नहीं, अब तो निफ्टी की नजर 28000 पर; 4 वजहों से सिटी ने बढ़ाया टारगेट
निफ्टी 50 (Nifty 50) का रिकॉर्ड हाई लेवल 26,373.20 है, जो इसने 5 जनवरी 2026 को इंट्रा-डे में छुआ था।

Nifty Outlook: वैश्विक इंवेस्टमेंट बैंकिंग फर्म सिटी ने भारतीय शेयर बाजार पर अपना भरोसा बढ़ाया है और निफ्टी 50 का टारगेट 26 हजार से बढ़ाकर 28 हजार कर दिया है। सिटी ने यह बढ़ोतरी ऐसे समय में की है, जब 9 नवंबर को ही एचएसबीसी ने भी भारतीय शेयर बाजार पर अपना रुख बदलते हुए रेटिंग को दोबारा ओवरवेट कर दिया है। इनका यह बुलिश रुझान ऐसे समय में सामने आया, जब पिछले कारोबारी हफ्ते निफ्टी में 7.5% की तेजी आई जोकि करीब छह साल में सबसे तेज उछाल रहा।

Nifty Outlook: तीन वजहों से बढ़ा भरोसा

कंपनियों की मजबूत अर्निंग ग्रोथ: कमोडिटीज के भाव में उछाल के बावजूद कंपनियों के दूसरी तिमाही के नतीजे धमाकेदार आ रहे हैं और उन्होंने पहली तिमाही की रफ्तार को बरकरार रखा है। सिटी को वित्त वर्ष 2026 से 2028 के बीच भारतीय कंपनियों की कमाई में 15-16% CAGR ग्रोथ की उम्मीद है।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट: सिटी के मुताबिक कच्चे तेल की कीमतों में प्रति बैरल $10 की गिरावट से भारत के चालू खाते का घाटा (CAD) 30-40 बेसिस पॉइंट घट सकता है और महंगाई में भी 50 बेसिस पॉइंट की कमी आ सकती है। इससे निफ्टी 50 के ईपीएस में करीब 2% तक सुधार दिख सकता है।

AI सेक्टर की सुस्ती से निवेश का रुख बदलना: अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप के रिपब्लिकन पार्टी की शिकस्त से एआई और डेटा सेंटर निवेश की रफ्तार धीमी होने की आशंका बनी है। इससे दूसरे बाजारों की तरफ निवेश का रुख बढ़ सकता है। सिटी का मानना है कि एआई मोनेटाइजेशन पर बढ़ते फोकस से भारतीय कंपनियों को फायदा मिल सकता है।

विदेशी निवेश की वापसी: सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक MSCI Emerging Markets से जुड़ी करीब $1.5 ट्रिलियन का एसेट है। अगर इनमें भारत का एक्टिव वेट में करीब 20% बढ़ता है तो इससे लगभग $1200 करोड़ का निवेश आ सकता है। फिलहाल इसमें भारत और वेटेज और और पोर्टफोलियो में भारत का अंडरवेट लेवल, दोनों ही कई वर्षों के निचले स्तर के करीब है, जब घरेलू निवेश का फ्लो लगातार मजबूत बना हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें