Nifty Outlook: पिछले हफ्ते शेयर बाजार की शुरुआत दमदार रही। निफ्टी ने गैप-अप के साथ कारोबार शुरू किया। शुरुआती सत्रों में कुछ मुनाफावसूली जरूर दिखी, लेकिन इसके बाद खरीदार फिर सक्रिय हो गए। अगले तीन कारोबारी दिनों में लगातार खरीदारी देखने को मिली और निफ्टी 24,100 के अहम स्तर के ऊपर पहुंच गया।
