Lemon Tree Hotels Share Price: घरेलू ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज का लेमन ट्री होटल्स पर बुलिश रुझान बना हुआ है। इसकी डीमर्जर स्कीम को लेकर मैनेजमेंट से मिलने के बाद ब्रोकरेज फर्म ने इसे फिर से खरीदारी की रेटिंग दी है। अभी इसके शेयरों की बात करें तो शुक्रवार 19 जून को बीएसई पर यह 1.03% की बढ़त के साथ ₹113.05 पर बंद हुआ है। अब आगे की बात करें तो ब्रोकरेज फर्म ने सितंबर 2027 के 22x EV/EBITDA के अनुमान के आधार पर इसका टारगेट प्राइस ₹156 बरकरार रखा है जोकि इसके रिकॉर्ड हाई से करीब 14% कम है। 18 जून की अपनी रिपोर्ट में ब्रोकरेज फर्म ने इसके शेयरों को लेकर अकुपेंसी और रूम रेट में सुस्ती को अहम रिस्क बताया।
Lemon Tree Hotels Demerger: क्या है प्लान?
लेमन ट्री होटल्स अपने कारोबार को तोड़ रही है जिसके तहत इसके 59% स्वामित्व वाली फ्लेर होटल्स (Fleur Hotels) को अलग करने की योजना है। डीमर्जर के बाद दो अलग-अलग लिस्टेड कंपनियां- लेमन ट्री होटल्स और फ्लेर होटल्स बन जाएंगी। इसमें से एक एसेट-लाइट बिजनेस मॉडल वाली लेमन ट्री होटल्स मुख्य रूप से होटल ब्रांड, मैनेजमेंट और फ्रेंचाइजी मॉडल पर फोकस करेगी। इसके पास 6,800 चालू कमरे हैं और 10 हजार से अधिक पाइपलाइन में हैं और कंपनी का लक्ष्य 70-75% ईबीआईटीडीए मार्जिन हासिल करने का है। वहीं एसेट-हैवी बिजनेस वाली फ्लेर होटल्स के पास होटल्स का मालिकाना हक होगा। इसके पास मालिकाना हक वाले 5,800 कमरे और पाइपलाइन में 3,300 कमरे हैं। इसके पास विस्तार के लिए लगभग ₹2,600 करोड़ की पूंजी मौजूद है।
एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?
लेमन ट्री होटल्स के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। पिछले साल 8 सितंबर 2025 को बीएसई पर यह ₹180.60 के भाव पर था जोकि इसके शेयरों के लिए हाई लेवल है। इस हाई लेवल से 6 महीने में यह 44.80% फिसलकर 16 मार्च 2026 को ₹99.70 के भाव पर आ गया जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर पर शेयर संभला और अब तक 13% से अधिक रिकवर हो चुका है लेकिन रिकॉर्ड हाई से अब भी यह 37% से अधिक डाउनसाइड है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।