Kirloskar Ferrous के खुलासे ने भरा जोश, एक हफ्ते में ही शेयर पहुंचे 52 हफ्ते के निचले स्तर से हाई लेवल पर

Kirloskar Ferrous Share Price: एक खुलासे ने किर्लोस्कर फेरस के शेयरों में ऐसा जोश भरा कि महज एक हफ्ते के भीतर इसके शेयर रॉकेट की स्पीड से उछल पड़े और एक साल के निचले स्तर से एक साल के हाई लेवल पर पहुंच गए। एक ही दिन इंट्रा-डे में 14% उछलकर शेयरों ने नई ऊंचाई छुई थी। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड Jun 21, 2026 पर 10:13 AM
किर्लोस्कर फेरस (Kirloskar Ferrous ) के शेयरों को $1.35 करोड़ के एक्सपोर्ट ऑर्डर ने रॉकेट बना दिया। इसे यूके में एक कंपनी से पिग आयरन की सप्लाई के लिए यह ऑर्डर मिला है।

Kirloskar Ferrous Share Price: कास्टिंग और पिग आयरन बनाने वाली देश की दिग्गज कंपनियों में शुमार किर्लोस्कर फेरस के शेयर महज 10 दिन पहले फिसलकर एक साल के निचले स्तर पर आ गए थे। हालांकि फिर इसने ऐसी रिकवरी किया कि एक हफ्ते के भीतर ही यह एक साल के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। इसके शेयरों में यह जोश $1.35 करोड़ (₹126.40 करोड़) के एक्सपोर्ट ऑर्डर ने भरा है। कंपनी ने 17 जून को इसकी जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी थी और अगले ही दिन शेयर एक साल के नए हाई पर पहुंच गए। मौजूदा स्थिति की बात करें तो एक कारोबारी दिन पहले एनएसई पर यह 0.80% की बढ़त के साथ ₹477.50 पर बंद हुआ था।

$1.35 करोड़ के एक्सपोर्ट ऑर्डर ने Kirloskar Ferrous को बनाया रॉकेट

किर्लोस्कर फेरस के शेयरों को $1.35 करोड़ के एक्सपोर्ट ऑर्डर ने रॉकेट बना दिया। इसके यूके में एक कंपनी से पिग आयरन की सप्लाई के लिए यह ऑर्डर मिला है। कंपनी की तरफ से एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक इस ऑर्डर के तहत कंपनी कको FOB (फ्री-ऑन-बोर्डः बेसिस पर 30 हजार टन बेसिक-ग्रेड पिग आयरन निर्यात करना है। इसका पेमेंट लेटर ऑफ क्रेडिट के जरिए होगा और फाइनल शिपमेंट 15 अगस्त 2026 तक हो जाएगा।


कैसी है किर्लोस्कर फेरस की सेहत?

किर्लोस्कर फेरस के कारोबारी सेहत की बात करें तो पिछले वित्त वर्ष 2026 की आखिरी तिमाही कंपनी के लिए धमाकेदार रही। मार्च 2026 तिमाही में कंसालिडेटेड लेवल पर कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 33.3% की रफ्तार से बढ़कर ₹123.1 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 4.6% उछलकर ₹1,817.2 करोड़ हो गया। हालांकि कंपनी का कुल खर्च भी 3.3% बढ़कर ₹1,691.7 करोड़ और कच्चे माल की लागत 6.8% चढ़कर ₹979.9 करोड़ पर पहुंचा तो एंप्लॉयी बेनेफिट एक्सपेंसेज भी 14.9% बढ़कर ₹90.9 करोड़ पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग लेवल पर भी कंपनी की सेहत में सुधार हुआ है। कंपनी का कंसालिडेटेड ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर 12% बढ़कर ₹224.6 करोड़ और ऑपरेटिंग मार्जिन 11.6% से 12.4% पर पहुंच गया।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

किर्लोस्कर फेरस के शेयरों ने रॉकेट की स्पीड से एक साल के रिकॉर्ड निचले स्तर से एक साल के हाई का सफर तय किया। एनएसई पर 11 जून 2026 को यह ₹408.00 के भाव पर था जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से एक साल में यह 24.62% उछलकर 18 जून 2026 को ₹508.45 के भाव पर था जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है।

Stock in Focus: ₹1009 करोड़ के ऑर्डर पर शेयर भरेंगे उड़ान! इस सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी को लगातार तीसरे महीने मिला बड़ा ऑर्डर

Stock in Focus: Sensex-Nifty का यह स्टॉक, ₹271 करोड़ की डील पर भरेगा उड़ान!

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।