Stock in Focus: दिग्गज सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी पावर मेह प्रोजेक्ट्स (Power Meh Projects) के शेयरों में सोमवार 22 जून को स्टॉक मार्केट खुलने पर तेज हलचल दिख सकती है। इसकी वजह ये है कि कंपनी को जेएसडब्ल्यू थर्मल एनर्जी (JSW Thermal Energy) से ₹1008.90 करोड़ का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर पश्चिम बंगाल में एक थर्मल पावर प्रोजेक्ट से जुड़ा है। कंपनी ने इसकी जानकारी शनिवार 20 जून को दी। अब इसका असर कंपनी के शेयरों पर दिख सकता है। अभी की बात करें तो एक कारोबारी दिन पहले शुक्रवार 19 जून को बीएसई पर यह 0.98% की बढ़त के साथ ₹2840.50 पर बंद हुआ है।
JSW Thermal Energy से कैसा काम मिला Power Meh Projects को?
जेएसडब्ल्यू थर्मल एनर्जी से पावर मेह प्रोजेक्ट्स को पश्चिम बंगाल में एक थर्मल पावर प्रोजेक्ट के लिए जीएसटी मिलाकर ₹1,008.90 करोड़ का ऑर्डर मिला है। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक इस कॉन्ट्रैक्ट में साल्बोनी में 2x800 MW के थर्मल पावर प्रोजेक्ट के लिए बॉयलर, टरबाइन और जेनरेटर (BTG) एरिया में सिविल और स्ट्रक्चरल काम शामिल हैं। इस पर कंपनी को 36 महीने में काम करना है।
इससे पहले 3 जून को कंपनी ने जानकारी दी थी कि उसे महाराष्ट्र में एक थर्मल पावर प्लांट के लिए अदाणी इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड से ₹266.26 करोड़ का ऑर्डर मिला है जिसके तहत महाराष्ट्र के बुटीबोरी में 2x300 MW के थर्मल पावर प्लांट में ऑपरेशन और मेंटेनेंस सर्विस के लिए KPI-बेस्ड कॉन्ट्रैक्ट शामिल है।
इससे पहले अप्रैल में पावर मेच ने मुंबई मोनोरेल प्रोजेक्ट के लिए महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड से ₹296 करोड़ का ऑर्डर हासिल किया था। इस कॉन्ट्रैक्ट में 17 स्टेशनों वाले 19.54 km लंबे कॉरिडोर का पांच साल तक ऑपरेशन और मेंटेनेंस शामिल था। एग्रीमेंट के मुताबिक पावर मेह कंप्रिहेंसिव O&M सर्विस का काम संभालेगी, जिसमें रोलिंग स्टॉक ऑपरेशन और अपग्रेडेड कम्युनिकेशन-बेस्ड ट्रेन कंट्रोल (CBTC) सिग्नलिंग सिस्टम का मैनेजमेंट शामिल है।
एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?
पावर मेह प्रोजेक्ट्स के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। पिछले साल बीएसई पर 10 जुलाई 2025 को यह ₹3,415.45 के भाव पर था जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से 8 महीने में यह 49.70% फिसलकर 30 मार्च 2026 को ₹1,718.00 पर आ गया जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।