बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज की भारतीय बाजारों पर बुलिश रिपोर्ट आई है। बैंक ऑफ अमेरिका (BOFA) का मानना है कि दिसंबर तक निफ्टी 50 इंडेक्स में 25000 का टारगेट देखने को मिल सकता है। इस अंतर्राष्ट्रीय ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि बाजार के वैल्युएशन काफी आकर्षक है। इसने M&M में 40 फीसदी तो HDFC LIFE में 42 फीसदी ऊपर के टारगेट दिए हैं। इसके साथ ही इसने भारती एयरेटल, L&T, टाइटन, एक्सिस बैंक और श्रीराम फाइनेंस जैसे शेयरों में भी 30 फीसदी उछाल के टारगेट दिए हैं।
निफ्टी पर BOFA SEC पॉजिटिव
बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज निफ्टी पर पॉजिटिव है। उसका कहना है कि निफ्टी पर नजरिया अब कंस्ट्रक्टिव हो रहा है। निफ्टी अपने लॉन्ग टर्म एवरेज के करीब ट्रेड कर रहा है। दिसंबर तक निफ्टी में 25000 के टारगेट हासिल हो सकते हैं। निफ्टी का वैल्युएशन आकर्षक हो गया है। हालांकि स्मॉल-मिडकैप पर बियरिश नजरिया कायम है।
2025 के लिए BOFA SEC टॉप पिक्स
2025 के लिए BOFA SEC टॉप पिक्स में HDFC लाइफ ,M&M, भारती एयरटेल, L&T, टाइटन, एक्सिस बैंक, श्रीराम फाइनेंस, इंफोसिस, ICICI बैंक, डिवीज लैब्स, आयशर और बजाज फाइनेंस शामिल है। BOFA SEC का कहना कि 2025 में 42 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है और स्टॉक 875 रुपए का टारगेट हासिल कर सकता है। M&M भी 40 के उछाल के साथ 3650 रुपए का टारगेट हिट कर सकता है। जबकि भारती एयरटेल 31 फीसदी की बढ़त के साथ 2085 का स्तर छू सकता है।
BOFA SEC का कहना है कि L&T 2025 भी 30 फीसदी की बढ़त के साथ 4150 का स्तर छू सकता है। वहीं, टाइटन 29 फीसदी की तेजी के साथ 3980 का स्तर छू सकता है। एक्सिस बैंक में भी 29 फीसदी की तेजी आ सकती है और ये 1300 रुपए का टारगेट हासिल करता दिख सकता है। श्रीराम फाइनेंस भी 26 फीसदी गेन के साथ 780 रुपए का टारगेट हिट कर सकता है। वहीं, इंफोसिस 26 फीसदी उछाल के साथ 2150 का टारगेट हासिल कर सकता है।
BOFA SEC ने ICICI बैंक का 2025 का टारगेट 1500 रुपए का दिया है। उसका मानना है कि इस स्टॉक में यहां से 24 फीसदी की तेजी आ सकती है। डिवीज लैब्स पर भी उसका बुलिश नजरिया है। BOFA का मानना है कि ये स्टॉक 24 की तेजी के साथ 6850 का टारगेट हासिल कर सकता है। BOFA SEC का कहना है कि आयशर मोटर्स 2025 में 22 फीसदी की बढ़त के साथ 6000 का स्तर छू सकता है। वहीं, बजाज फाइनेंस 9 फीसदी की तेजी के साथ 9350 का स्तर छू सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।