शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन यानी बीते 10 जनवरी को भी गिरावट के साथ बंद हुआ। पिछले 3 सत्रों में बाजार को 13.51 लाख करोड़ का नुकसान झेलना पड़ा। दोनों सूचकांक करेक्शन के दौर में प्रवेश कर चुके हैं। कोई स्टॉक या इक्विटी इंडेक्स तब करेक्शन के दौर में माना जाता है, जब वह अपने हालिया उच्च स्तर से 10 पर्सेंट से नीचे पहुंच गया हो। अब यहां से बाजार किधर जाएगा, इस बारे में हमने एक्सपर्ट्स से बात की है।
