Nifty Realty index: आज 11 फरवरी को निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में करीब 4 फीसदी की बड़ी गिरावट देखी गई। इंडेक्स ने पिछले साल 18 जून को 1157.35 के रिकॉर्ड हाई को छू लिया था, हालांकि अब यह इस लेवल से 26 फीसदी नीचे आ चुका है। इस बड़ी गिरावट का मतलब है कि इंडेक्स अब बियर मार्केट में पहुंच गया है। आज के कारोबार में इंडेक्स में शामिल सभी 10 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं।
Oberoi Realty समेत इन शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली
सबसे ज्यादा गिरावट Oberoi Realty में आई है और यह इस समय 6 फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा, गोदरेज प्रॉपर्टीज में 5 फीसदी, महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स में 4.60 फीसदी और सोभा में 4.79 फीसदी की गिरावट देखी गई। फीनिक्स मिल्स के शेयर इस समय 4.64 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं।
DLF पर बुलिश हैं ब्रोकरेज फर्म
हाल ही में, ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA ने डीएलएफ को अपनी "हाई कन्विक्शन आउटपरफॉर्मेंस" लिस्ट में अपग्रेड किया था। सीएलएसए ने स्टॉक के लिए ₹975 प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। CLSA ने डीएलएफ को अपनी लिस्ट में शामिल करने के पीछे अट्रैक्टिव वैल्यूएशन और मजबूत ग्रोथ आउटलुक का तर्क दिया। CLSA ने अपने नोट में लिखा है कि डीएलएफ नेट एसेट वैल्यू के 15% के सर्वसम्मत प्रीमियम से वर्तमान में 20% की छूट पर कारोबार कर रहा है।
ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि DLF पहले अपनी नेट एसेट वैल्यू से 15% प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था, लेकिन अब यह 20% डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है। इससे पहले, जेएम फाइनेंशियल और ICICI डायरेक्ट जैसी अन्य ब्रोकरेज कंपनियों ने डीएलएफ पर कवरेज शुरू किया था।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।