Nifty 13 सत्रों के बाद फिर से 23000 के पार, आईटी शेयरों की बदौलत आई यह तेजी क्या टिक पाएगी?

निफ्टी 1:45 बजे 1.83 फीसदी यानी 414 अंक चढ़कर 23,039 अंक पर था। सेंसेक्स 2.05 फीसदी यानी 1,489 अंक चढ़कर 74,265 पर चल रहा था। बैंक निफ्टी में भी 1.24 फीसदी की तेजी दिखी। आईटी शेयरों में जोरदार तेजी दिखी

अपडेटेड Oct 15, 2026 पर 2:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बीते एक हफ्ते में निफ्टी आईटी इंडेक्स 10 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है।

शेयर बाजार में 15 अक्तूबर को जोरदार तेजी दिखी। निफ्टी ने 13 सत्रों के बाद 23,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को फिर से पार कर लिया। सेंसेक्स में भी जोरदार तेजी दिखी। यह भी 74,000 के पार पहुंच गया। खास बात यह है कि गुरुवार को बाजार में चौतरफा तेजी देखने को मिली। निफ्टी के करीब सभी सेक्टर सूचकांक हरे निशान में थे।

तेजी में आईटी और प्राइवेट बैंक शेयरों का बड़ा हाथ

निफ्टी 1:45 बजे 1.83 फीसदी यानी 414 अंक चढ़कर 23,039 अंक पर था। सेंसेक्स 2.05 फीसदी यानी 1,489 अंक चढ़कर 74,265 पर चल रहा था। बैंक निफ्टी में भी 1.24 फीसदी की तेजी दिखी। बाजार की इस तेजी में प्राइवेट बैंक के शेयरों और आईटी कंपनियों के शेयरों में तेजी का बड़ा हाथ रहा।


अमेरिकी शेयर बाजारों में 14 अक्टूबर को बड़ी गिरावट 

अमेरिकी शेयर बाजारों में 14 अक्तूबर को बड़ी गिरावट आई। इसकी वजह आर्टफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सेमीकंडक्टर कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट का हाथ रहा। इन कंपनियों ने एआई में बड़ा निवेश किया है। अब इस निवेस के संभावित रिटर्न को लेकर संदेह जताया जा रहा है।

AI शेयरों में गिरावट का आईटी शेयरों पर पॉजिटिव असर

एआई कंपनियों में गिरावट का पॉजिटिव असर भारतीय आईटी कंपनियों के शेयरों पर देखने को मिला। पिछले कुछ समय से जब AI शेयरों में उछाल था, तब आईटी कंपनियों के शेयरों में गिरावट आ रही थी। इसकी बड़ी वजह दुनियाभर के निवेशकों की एआई कंपनियों के शेयरों में ज्यादा दिलचस्पी है।

दक्षिण कोरिया और ताइवान के बाजारों में बड़ी गिरावट 

15 अक्तूबर को दक्षिण कोरिया के शेयर बाजारों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक कोस्पी 7.57 फीसदी क्रैश कर गया। ताइवान के शेयर बाजारों में भी बड़ी गिरावट आई। बाजार का प्रमुख सूचकांक TAIEX 3.5 फीसदी गिर गया। इसकी वजह एआई शेयरों पर बढ़ता दबाव है। दक्षिण कोरिया और ताइवान के शेयर बाजारों में पिछले एक-डेढ साल में जबर्दस्त तेजी आई है, जिसकी वजह एआई शेयरों में उछाल है। अब इन शेयरों में गिरावट का असर बाजार पर पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: Nestle India Q2 results: नेट प्रॉफिट 36% बढ़कर ₹1,010 करोड़, अच्छे नतीजों के बाद क्यों गिरा शेयर?

एक हफ्ते में निफ्टी आईडी इंडेक्स 10 फीसदी से ज्यादा चढ़ा

15 अक्तूबर को भारत में ज्यादातर आईटी शेयरों में अच्छी तेजी दिखी। सबसे ज्यादा तेजी टेक महिंद्रा के शेयरों में दिखी। यह 4 फीसदी से ज्यादा उछल गया। एचसीएल टेक्नोलॉजी में भी 3 फीसदी से ज्यादा तेजी आई। टीसीएस का शेयर 2.38 फीसदी ऊपर चल रहा था। विप्रो का शेयर 1.32 फीसदी ऊपर चल रहा था। इंफोसिस में 2.16 फीसदी ऊपर चल रहा था। बीते एक हफ्ते में निफ्टी आईटी इंडेक्स 10 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।