शेयर बाजार में 15 अक्तूबर को जोरदार तेजी दिखी। निफ्टी ने 13 सत्रों के बाद 23,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को फिर से पार कर लिया। सेंसेक्स में भी जोरदार तेजी दिखी। यह भी 74,000 के पार पहुंच गया। खास बात यह है कि गुरुवार को बाजार में चौतरफा तेजी देखने को मिली। निफ्टी के करीब सभी सेक्टर सूचकांक हरे निशान में थे।
