भारतीय शेयर बाजारों में कल यानी बुधवार 11 नवंबर को तूफानी तेजी आ सकती है। गिफ्ट निफ्टी से यह संकेत मिल रहा है। 10 नवंबर यानी मंगलवार को दोपहर में गिफ्टी निफ्टी 277.50 अंक यानी 1.11 फीसदी की बढ़त के साथ 25,321.50 पर कारोबार कर रहा था। यह बताता है कि सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है।
