Get App

Nifty Strategy for Today: 23442-24532 का लेवल काफी अहम, बैंक निफ्टी के लिए ये लेवल्स हैं अहम

वीरेंद्र ने आगे कहा कि ऊपर की ओर रजिस्टेस-1 (100/200DEMA) काफी अहम है अगर यह पार हुआ तो 23492-23532 मिलेगा। रजिस्टेंस-2 (23492-532) पर सौदों को चेक करें और मुनाफा बांधे, टिका तो ऊपर 23642 संभव है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 24, 2025 पर 7:42 AM
Nifty Strategy for Today: 23442-24532 का लेवल काफी अहम, बैंक निफ्टी के लिए ये लेवल्स हैं अहम
वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि नवंबर-2024 के बाद से पिछले 4 महीनों में 10/5 साल के बॉन्ड यील्ड में सबसे तेज गिरावट रही।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 23409-23442 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23492-23532/23642 पर है। वहीं पहला बेस 23221-23275 पर है जबकि बड़ा बेस 23045 (50DEMA)-23139/23171 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि शुक्रवार को 200/100DEMA हासिल हुआ। साफ कहा था बेस-1 पर खरीदें और 23372-390 पर मुनाफा बांधे। FIIs की तरफ से मजबूत खरीदारी रही और इंडेक्स में खरीदारी हुई। शॉर्ट्स कवर हुए। नेट शॉट्स घटकर कॉन्ट्रैक्ट्स 96,000 पर है। 200/100DEMA अभी भी 23400 पर कायम है। ऊपर की ओर 23500-23600 पर कॉल राइटर्स हावी हुआ।

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि 23200-23100 पर पुट राइटर्स देखने को मिली जबकि 23045 पर राइजिंग 50DEMA पर है। बेस-1 (23275-221) पर इंट्राडे में गिरावट में खरीदारी करें, लेकिन संभलकर। ऑप्शन और एवरेज प्लेसमेंट के चलते अगले 120 पॉइंट की राह कठिन है इसलिए ध्यान रखें।

वीरेंद्र ने आगे कहा कि ऊपर की ओर रजिस्टेस-1 (100/200DEMA) काफी अहम है अगर यह पार हुआ तो 23492-23532 मिलेगा। रजिस्टेंस-2 (23492-532) पर सौदों को चेक करें और मुनाफा बांधे, टिका तो ऊपर 23642 संभव है। 23442-24532 काफी अहम होगा, अगर पार हुआ तो नई तेजी मुमकिन है। अगर 23532 के ऊपर टिका तो पोजिशनल SL 23221 होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें