Get App

Nifty Strategy for Today: गैपअप के बाद नया बेस होगा 25200-25143, बैंक निफ्टी के लिए आज ये लेवल होंगे अहम

Nifty Strategy for Today: 25319 के ऊपर जाने पर 25364-25413-25459 संभव है। जोन से जोन के बीच ही ट्रेड करने की सलाह है। गैपअप के बाद नया बेस 25200-25143 होगा। 25200-25143 के ऊपर गिरावट में खरीदारी की राय है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 24, 2025 पर 8:25 AM
Nifty Strategy for Today: गैपअप के बाद नया बेस होगा 25200-25143, बैंक निफ्टी के लिए आज ये लेवल होंगे अहम
उन्होंने आगे कहा कि 57500 पर कॉल राइटर्स फिर 58000 पर कॉल राइटर्स देखने को मिला।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 25283-25319 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25365-25413/25459 पर है। वहीं पहला बेस 25093-25143 पर है जबकि बड़ा बेस 25019/25044-25073 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कल रजिस्टेंस-1 (20/10DEMA) पार हुआ, DAY HIGH पर बंद हुआ। कल साफ कहा था कि लॉन्ग सौदे लेकर जाएं। RIL में स्थिरता, IT में रिवर्सल, HDFC बैंक, ICICI बैंक में तेजी रही । FIIs की कैश में भारी बिकवाली, इंडेक्स शॉर्ट कवर किए। FIIs की ओर से कल शॉर्ट कॉल कवर और पुट शॉर्ट हुए।

उन्होंने आगे कहा कि 25500 पर कॉल राइटर्स की मजबूत पकड़ है। 25200/25100/2500 पर पुट राइटर्स का जमावड़ा रहा। ग्लोबल संकेत अच्छे, गैप में लॉन्ग का फायदा मिलेगा। निफ्टी में 25283/25319 पर पहली बाधा है।

उन्होंने आगे कहा कि 25319 के ऊपर जाने पर 25364-25413-25459 संभव है। जोन से जोन के बीच ही ट्रेड करने की सलाह है। गैपअप के बाद नया बेस 25200-25143 होगा। 25200-25143 के ऊपर गिरावट में खरीदारी की राय है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें