Credit Cards

Nifty Strategy for Today: 25079-25112 तक की हर गिरावट को खरीदें, जानें बैंक निफ्टी के लिए कौन से लेवल हैं अहम

Nifty Strategy for Today: TCS के नतीजे और आउटलुक अच्छा, निफ्टी बैंक 56250 के ऊपर निकला तो मदद मिलेगी। पहले बेस तक की हर गिरावट को खरीदें, 24923/24977 के ऊपर शॉर्ट की सोचें नहीं। 25223 के ऊपर 25256 और फिर 25289-25333 तक जा सकते हैं, डाटा 25367 तक की चाल दिखा रहा है।

अपडेटेड Oct 10, 2025 पर 8:51 AM
Story continues below Advertisement
निफ्टी बैंक दायरे में, 56000 कॉल-पुट राइटर्स यही दिखा रहा है। 55810 का दूसरा बेस नहीं टूटा, पहले रजिस्टेंस से पुलबैक दिखा।

Nifty Strategy for Today: गुरुवार को निफ्टी दिन के उच्च स्तर के करीब बंद हुआ। सभी सेक्टोरल इंडेक्स गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए, जिसमें मेटल्स, IT, और फार्मा में तेजी रही। निफ्टी IT इंडेक्स इस सप्ताह के चार कारोबारी सत्रों में अब तक 5% बढ़ चुका है। ऐसे में आज निफ्टी-बैंक निफ्टी किन लेवल के आसपास खुल सकते है और इनके लिए कौन से लेवल अहम होंगे। आइए डालते है एक नजर।

निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 25223-25256 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25289-25333/25367 पर है। वहीं पहला बेस 25079-25112पर है जबकि बड़ा बेस 24923/24977-25009पर है।

कल अच्छी मजबूती क्लोजिंग हुई, 25000 तक की गिरावट ने काम किया, 25186 टेस्ट हुआ। FIIs ने कैश में ताजा खरीदारी की। इंडेक्स में शॉर्ट कवरिंग का तीसरा दिन रहा और नेट शॉर्ट अब 1.85 लाख के पास पहुंचा। एवरेज अब ऊपर आ रहे हैं, निफ्टी IT 50 DEMA के ऊपर है। 25200 पर भारी कॉल राइटिंग, इसके बाद 25400 पर, 25000-25100 पर पुट राइटिंग देखने को मिल रहा।


TCS के नतीजे और आउटलुक अच्छा, निफ्टी बैंक 56250 के ऊपर निकला तो मदद मिलेगी। पहले बेस तक की हर गिरावट को खरीदें, 24923/24977 के ऊपर शॉर्ट की सोचें नहीं। 25223 के ऊपर 25256 और फिर 25289-25333 तक जा सकते हैं, डाटा 25367 तक की चाल दिखा रहा है। 25333-367 तक लेवल-टू-लेवल ट्रेड करें, इसके ऊपर आगे देखेंगे।

बैंक निफ्टी पर राय

वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 56385-56547 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 56631-56723/56823 पर है। वहीं पहला बेस 55849-56023 पर है जबकि बड़ा बेस 55660-55723 पर है।

निफ्टी बैंक दायरे में, 56000 कॉल-पुट राइटर्स यही दिखा रहा है। 55810 का दूसरा बेस नहीं टूटा, पहले रजिस्टेंस से पुलबैक दिखा। 56000 कॉल-पुट राइटर्स OI दिखा रहा है कि भाव 56000 के पास रहेगा। दूसरा बेस जबतक है तबतक शॉर्ट की सोचें नहीं। कल के हाई के ऊपर निकले तो 56385-56547 तक जा सकते हैं। पहले रजिस्टेंस पर ट्रेड चेक करें, रुके तो मुनाफा बुक करें, पार हुआ तो दूसरे रजिस्टेंस के रास्ते खुलेंगे।

बाजार के लिए ये 3 संकेत शानदार, फिर भी गिफ्ट निफ्टी की क्यों है फ्लैट चाल, आगे तेजी रहेगी जारी या दिखेगा दबाव?

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।