Get App

Nifty Strategy for Today: 25079-25112 तक की हर गिरावट को खरीदें, जानें बैंक निफ्टी के लिए कौन से लेवल हैं अहम

Nifty Strategy for Today: TCS के नतीजे और आउटलुक अच्छा, निफ्टी बैंक 56250 के ऊपर निकला तो मदद मिलेगी। पहले बेस तक की हर गिरावट को खरीदें, 24923/24977 के ऊपर शॉर्ट की सोचें नहीं। 25223 के ऊपर 25256 और फिर 25289-25333 तक जा सकते हैं, डाटा 25367 तक की चाल दिखा रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 10, 2025 पर 8:51 AM
Nifty Strategy for Today: 25079-25112 तक की हर गिरावट को खरीदें, जानें बैंक निफ्टी के लिए कौन से लेवल हैं अहम
निफ्टी बैंक दायरे में, 56000 कॉल-पुट राइटर्स यही दिखा रहा है। 55810 का दूसरा बेस नहीं टूटा, पहले रजिस्टेंस से पुलबैक दिखा।

Nifty Strategy for Today: गुरुवार को निफ्टी दिन के उच्च स्तर के करीब बंद हुआ। सभी सेक्टोरल इंडेक्स गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए, जिसमें मेटल्स, IT, और फार्मा में तेजी रही। निफ्टी IT इंडेक्स इस सप्ताह के चार कारोबारी सत्रों में अब तक 5% बढ़ चुका है। ऐसे में आज निफ्टी-बैंक निफ्टी किन लेवल के आसपास खुल सकते है और इनके लिए कौन से लेवल अहम होंगे। आइए डालते है एक नजर।

निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 25223-25256 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25289-25333/25367 पर है। वहीं पहला बेस 25079-25112पर है जबकि बड़ा बेस 24923/24977-25009पर है।

कल अच्छी मजबूती क्लोजिंग हुई, 25000 तक की गिरावट ने काम किया, 25186 टेस्ट हुआ। FIIs ने कैश में ताजा खरीदारी की। इंडेक्स में शॉर्ट कवरिंग का तीसरा दिन रहा और नेट शॉर्ट अब 1.85 लाख के पास पहुंचा। एवरेज अब ऊपर आ रहे हैं, निफ्टी IT 50 DEMA के ऊपर है। 25200 पर भारी कॉल राइटिंग, इसके बाद 25400 पर, 25000-25100 पर पुट राइटिंग देखने को मिल रहा।

TCS के नतीजे और आउटलुक अच्छा, निफ्टी बैंक 56250 के ऊपर निकला तो मदद मिलेगी। पहले बेस तक की हर गिरावट को खरीदें, 24923/24977 के ऊपर शॉर्ट की सोचें नहीं। 25223 के ऊपर 25256 और फिर 25289-25333 तक जा सकते हैं, डाटा 25367 तक की चाल दिखा रहा है। 25333-367 तक लेवल-टू-लेवल ट्रेड करें, इसके ऊपर आगे देखेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें