Get App

Nifty Strategy for Today: 51140 के ऊपर टिका बैंक निफ्टी तो 51442 तक का पुलबैक संभव, जानिए निफ्टी के लिए आज कौन से लेवल हैं अहम

वीरेंद्र कुमार ने कहा अब हमारे सामने एक्सपायरी का हफ्ता है और US बाजारों में पुलबैक भी है। उन्होंने आगे कहा कि 23790-23863 तक किसी रैली पर भरोसा नहीं, रैली में बिकवाली काम करेगी। शॉर्ट कवरिंग और बेस के लिए दो लेवल अहम है पहला 23523 और ऑप्शन बेस 23406 (50WEMA) पर है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 23, 2024 पर 8:03 AM
Nifty Strategy for Today: 51140 के ऊपर टिका बैंक निफ्टी तो 51442 तक का पुलबैक संभव, जानिए निफ्टी के लिए आज कौन से लेवल हैं अहम
बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 50970-51140 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 51442-51690/51763 पर है।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 23790-23863पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23958-24045/24094 पर है। वहीं पहला बेस 23473-23528 पर है जबकि बड़ा बेस 23249 (21 Nov low)/23346-23406 (50 WEMA)पर है। 24074 और 23788 के नीचे बिकवाली की रणनीति ने काम किया है।

वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि FIIs की अपनी मंशा साफ कर दी है, 'Sell and Sell'। कैश, इंडेक्स, स्टॉक फ्यूचर्स तीनों में भारी बिकवाली देखने को मिली और इंडेक्स शॉर्ट अब 1.48 लाख कॉन्ट्रैक्ट रहा। 23800-24000 पर कॉल राइटर्स का कब्जा, 23500 पर भारी पुट राइटिंग, 23406 (50WEMA) अहम एवरेज है।

अब हमारे सामने एक्सपायरी का हफ्ता है और US बाजारों में पुलबैक भी है। उन्होंने आगे कहा कि 23790-23863 तक किसी रैली पर भरोसा नहीं, रैली में बिकवाली काम करेगी। शॉर्ट कवरिंग और बेस के लिए दो लेवल अहम है पहला 23523 और ऑप्शन बेस 23406 (50WEMA) पर है। ऊपर 23790-23863 के ऊपर ही शॉर्ट कवरिंग/पुलबैक टिकेगा। 23863 के ऊपर टिके तो कुछ शॉर्ट कवरिंग पुलबैक संभव है।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

सब समाचार

+ और भी पढ़ें