Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 23029-23063 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23121 (10 DEMA)-23191/23231 (20 DEMA) पर है। वहीं पहला बेस 22786-22841 पर है जबकि बड़ा बेस 22656/22697-22729 पर है।
वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि कल फिर 23021 के नीचे बिकवाली और 22800 पर खरीदारी ने अच्छा काम किया। FIIs के कैश आंकड़ों में भारती की ब्लॉक डील भी शामिल है। FIIs ने इंडेक्स बेचा, नेट शॉर्ट में कोई बदलाव नहीं। 23000-23100-23200 जोन में कॉल राइटर्स का कब्जा किया। 23121/23231 जोन पर 10/20 DEMA पर है। 22800-22700 जोन पर पुट राइटर्स का कब्जा, इसके नीचे कोई एवरेज नहीं है।
वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि पहले रजिस्टेंस के नीचे अब भी बेचें और रैली में बेचें, लक्ष्य- पहला बेस होगा। पहले बेस से पुलबैक से मिल सकता है, पुट राइटर्स का जोन है। 22786 के नीचे फिसले तो 22697-22729 तक की गिरावट संभव है। 23063 के ऊपर निकले तो 23121-23191-23231 तक जा सकते हैं।
वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 49373-49511 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 49728-49856/50033 पर है। वहीं पहला बेस 48745-48873 पर है जबकि बड़ा बेस 48321/48445-48627 पर है।
वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि कल भी पहले रजिस्टेंस के नीचे बिकवाली और पहले बेस पर खरीदारी ने काम किया। HDFC बैंक, कोटक बैंक जोरदार मजबूती दिखा रहे हैं, दूसरे बैंक कमजोर है। 49000 पर कॉल-पुट राइटर्स टिके हुए हैं, यानि भाव इसके पास ही रहेगा। जबकि 49500 पर सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग, 48500 पर पुट राइटर्स का कब्जा है।
वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि सेटअप के हिसाब से पहले रजिस्टेंस के नीचे अब भी हर रैली बेचें । पहले बेस पर शॉर्ट कवर करें, लॉन्ग भी कर सकते हैं (रिस्क थोड़ा ज्यादा है)। पहले बेस के नीचे तेजी से बड़े बेस तक जाएंगे। पहला रजिस्टेंस पार हुआ तो ऊपर 49728-49856/50033 तक की तेजी संभव है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।