Get App

Nifty Strategy for Today: निफ्टी 25557 के ऊपर निकलें तो 25619-25713 का लेवल मुमकिन, बैंक निफ्टी पर यहां दें ध्यान

Nifty Strategy for Today: वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 25516-25557पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25619-25668/25713 पर है। वहीं पहला बेस 25339 (10DEMA)-25391 पर है जबकि बड़ा बेस 25246 (20DEMA)-25288 पर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 08, 2025 पर 8:45 AM
Nifty Strategy for Today: निफ्टी 25557 के ऊपर निकलें तो 25619-25713 का लेवल मुमकिन, बैंक निफ्टी पर यहां दें ध्यान
वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 57137-57263 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 57478-57573/57813 पर है।

Nifty Strategy for Today:  निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 25516-25557पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25619-25668/25713 पर है। वहीं पहला बेस 25339 (10DEMA)-25391 पर है जबकि बड़ा बेस 25246 (20DEMA)-25288 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि कल फिर रेंज में रहा, लेकिन रजिस्टेंस-1 (25516) के करीब बिकवाली कारगर रही। कैश में खरदारी लौटी, लेकिन इंडेक्स में शॉर्टिंग जारी, नेट शॉर्ट्स कॉन्ट्रैक्ट्स 69000 पर पहुंची। 25500-600-700 जोन में अभी भी भारी कॉल राइटिंग देखने को मिली। 10/20DEMA के मद्देनजर 25400-300 पर पुट राइटिंग देखने को मिली, लेकिन अमेरिका/ग्लोबल बाजारों से हैंडओवर कमजोर रहा।

रजिस्टेंस-1 के नीचे बिकवाली की रणनीति जारी रहेगी। शॉर्ट करते वक्त बेस-1 को ध्यान में रखें, यहां कवरिंग संभव (रिवर्सल जोन) है। रजिस्टेंस-1 से नीचे और बेस-1 के बीच में ट्रेड जोन पर रहा। उछाल पर बेचें और बेस-1 पर खरीदारी करें (कवर करें)। बेस-1 के नीचे फिसले तो 20DEMA मिलेगा, 25557 के ऊपर 25619-668-713 संभव है।

बैंक निफ्टी पर राय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें