Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 24277-24310 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 24374-24421/24466 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 24087-24012/23977 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 23929-23869 के लेवल पर दिख रहा है।
वीरेंद्र ने आगे कहा कि कल दिन के निचले स्तर पर बंद हुए, पहला बेस टूटा लेकिन 24000-24100 का लेवल बचा था। हमारा सेटअप, गिरने का पैटर्न ग्लोबल बाजारों से बिलकुल अलग था। उनका कहना है कि FIIs की भारी बिकवाली देखने को मिली अब पता नहीं FIIs ग्लोबल रैली में हिस्सा लेते हैं या नहीं। 24200-24300-24400 कॉल राइटर्स का जोन है और हमारा बेस- 24087/23977 के लेवल पर है। 24000 मंथली/वीकली पुट में 95 लाख का OI है। शुरुआती रेंज 24277-24310 से 24087-24977 दिखती है। एक्सपायरी के चलते इस रेंज में ट्रेड करें।
वीरेंद्र का कहना है कि ग्लोबल रैली का हिस्सा तभी बनेंगे जब निफ्टी 24310 का लेवल पार करेगा। 24310 के ऊपर शॉर्ट कवरिंग में 24374-24421-24466 तक जा सकते हैं। जो भी कारण हो, बड़ा ब्रेकडाउन 24087-23977 के नीचे होगा।
बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 50091-50310 पर दिख रहा है। इसमें बड़ा रेजिस्टेंस 50505 (10 DEMA)-50710 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 49630-49510 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 49341-49188 के स्तर पर दिख रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि कल 100 DEMA पर निफ्टी बैंक का बंद अच्छा नहीं था। HDFC बैंक जोरदार दबाव बना रहा था, ग्लोबल सेटअप आज बचा रहा है। 50000-50200-50400-50500 पर जोरदार कॉल राइटिंग देखने को मिली। अभी दिशा साफ नहीं दिखने के चलते ट्रेड सुझाना मुश्किल है। बैंक निफ्टी अगर 50505 के ऊपर निकले और टिके तभी कोई मोमेंटम आएगा। कल का निचला स्तर काफी अहम, टूटा तो 200 DEMA के लिए तैयार हो जाएं। कल का निचला स्तर टूटा तो 49630-49510, 49341 का स्तर भी संभव होगा।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)