Nifty Strategy for Today: निफ्टी- बैंक निफ्टी पर कमाना चाहते है मुनाफा, तो इन लेवल्स पर जरुर दें ध्यान

Nifty Strategy for Today: फिलहाल अभी शॉर्ट ना करें, लेकिन बेहतर रिस्क रिवॉर्ड पर फोकस करें। बेस-1 (पुट/20/50DEMA) के करीब गिरावट में खरीदारी का मौका है। रजिस्टेंस-1 पर ट्रेंड को चेक करें, 25021 के ऊपर शॉर्ट कवरिंग संभव है। निफ्टी में शॉर्ट कवरिंग के लिए बैंक निफ्टी का योगदान मिलना जरूरी है

अपडेटेड Aug 19, 2025 पर 8:34 AM
Story continues below Advertisement
वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि कल टॉप टार्गेट जोन 56029-56215 तक गया, लेकिन बाद में टूटा। 20/50DEMA तोड़ा, कॉल राइटर्स को बैकफुट पर नहीं रखा सका।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 24973-25021 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25081-25105/25161 पर है। वहीं पहला बेस 24753-24813 पर है जबकि बड़ा बेस 24671-24719 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि कल टॉप टार्गेट 25009 हासिल हुआ, लेकिन इंट्राडे ट्रेड संभव नहीं था। 25000 का कॉल राइटर्स जोन पार नहीं हुआ, अभी भी बीच रास्ते में हैं।

FIIs की कैश/इंडेक्स/स्टॉक्स फ्यूचर्स में खरीदारी, नेट शॉर्ट्स 1.71 LK है। रजिस्टेंस-1 बड़ी बाधा, 25000 कॉल पर अच्छा खासा OI अभी कायम है जबकि बेस-1 में 50 और 20DEMA, साथ ही 24800 पुट (67.48LK) राइटर्स रहा।

उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल अभी शॉर्ट ना करें, लेकिन बेहतर रिस्क रिवॉर्ड पर फोकस करें। बेस-1 (पुट/20/50DEMA) के करीब गिरावट में खरीदारी का मौका है। रजिस्टेंस-1 पर ट्रेंड को चेक करें, 25021 के ऊपर शॉर्ट कवरिंग संभव है। निफ्टी में शॉर्ट कवरिंग के लिए बैंक निफ्टी का योगदान मिलना जरूरी है। 24753 के नीचे जाने पर ही गिरावट बढ़ेगी, तो 24761-24638 दिखेगा।


निफ्टी बैंक पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 55910-56087/56231 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 560409-56578 पर है। वहीं पहला बेस 55494-55654 पर है जबकि बड़ा बेस 55183-55326 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि कल टॉप टार्गेट जोन 56029-56215 तक गया, लेकिन बाद में टूटा। 20/50DEMA तोड़ा, कॉल राइटर्स को बैकफुट पर नहीं रखा सका। अभी भी 56000-56200-56500 पर कॉल राइटर्स मजबूती से जमें। 55500-555200-55000 पर पुट राइटर्स हावी, पहला सपोर्ट बेस-1 पर है। सफाई आने तक बैंक निफ्टी को समय दें, ऑप्शन बिल्डअप देंखे।

उन्होंने आगे कहा कि बेस-1 होल्ड करे तो खरीदें, या फिर बेस-2 की ओर गिरावट संभव है, बेस-1 की ओर गिरावट में खरीदारी के लिए इंतजार करने की राय है। खरीदारी के लिए दोनों स्थितियों में रजिस्टेंस-1 का जोन टार्गेट होगा। फिलहाल रजिस्टेंस-1 बेहतर टार्गेट, ये पार हुआ तो रजिस्टेंस-2 संभव है।

Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।