Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 24215-24255(50/100DEMA) (20WEMA) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 24325-24395/24423 पर है। वहीं पहला बेस 24085-24034 पर है जबकि बड़ा बेस 24005/23970-23910(10/20DEMA) पर है।
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कल 10DEMA (23844) के ऊपर निकलने के बाद शॉर्ट कवरिंग आई। निफ्टी पर 10/20DEMA फिर से हासिल हुआ । FIIs की मजबूत खरीदारी, नेट 32000 शॉर्ट कवर किए है। 24000-23900 पर पुट राइटिंग नजर आई। 24200-24300-24400 जोन में कॉल राइटर्स हावी हुए। वहीं वीकली/डेली एवरेजेज को देखते हुए पहला रजिस्टेंस अहम है।
उन्होंने आगे कहा कि पहले रजिस्टेंस पर 50/100DEMA और 10/20WEMA है। 24000 पर पुट राइटिंग साथ ही 23910-23970 के बीच 10/20DEMA है। पहले बेस के करीब तक की गिरावट में खरीदारी करें। 24005/23970 के ऊपर मोमेंटम बढ़ेगा। ऊपर की ओर (24215-24255) पर averages का रजिस्टेंस है। 24215-24255 पार हुआ तो 24325-24395/24423 संभव है।
कल के स्विंग के बाद थोड़ा रीट्रेसमेंट संभव है। अगर 24034/23970 के नीचे फिसले तो मोमेंटम खत्म हो जाएगा।
बैंक निफ्टी पर आज के लिए रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 51720-51845/52020 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस52189-52389/52577 पर है। वहीं पहला बेस 51381-51210 के लेवल पर है जबकि बड़ा बेस 51057-50847 पर है।
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कल ऑटो/फार्मा/IT में ही मोमेंटम से बैंक निफ्टी पीछे रहा। 51380 के पार निकलने में कामयाब रहा, दिन के शिखर पर बंद हुआ। 51000 और 51500 जोन में पुट राइटर्स हावी हुए। 52000 जोन में कॉल राइटर्स हावी रहे। 51720-51845 और उसके बाद 52000 सबसे मुश्किल जोन है।
उन्होंने आगे कहा कि पहले बेस के करीब गिरावट में खरीदारी से बेहतर रिवॉर्ड मिलेगा। पहला रजिस्टेंस (51720-51845) सबसे बड़ी बाधा यहां अपने ट्रेड की समीक्षा करें। 51845 पार हुआ तो 52000 संभव है। 52000 के ऊपर निकलने पर मेगा शॉर्ट कवरिंग दिखेगी।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।