Get App

Nifty Strategy for Today: निफ्टी- बैंक निफ्टी के लिए आज ये लेवल्स हैं अहम, इनसे हरगिज ना चूके नजर

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि खराब ग्लोबल संकेतों के बावजूद कल भारतीय बाजारों ने जोरदार मजबूती दिखाई है। निफ्टी IT टूटा लेकिन बैंक, फार्मा, सीमेंट ने बचाया। निफ्टी ने 20/50 DEMA को भी बचाया है। आज फिर अमेरिकी बाजारों में तेज गिरावट हुई लेकिन ज्यादातर भाव में है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 04, 2025 पर 8:33 AM
Nifty Strategy for Today:  निफ्टी- बैंक निफ्टी के लिए आज ये लेवल्स हैं अहम, इनसे हरगिज ना चूके नजर
वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि आज सबसे अहम बेस 51000 पुट जोन देखने को मिला और 50910 पर 10 DEMA पर है।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 23305-23349 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23387-23417/23527 पर है। वहीं पहला बेस 23089-23154 पर है जबकि बड़ा बेस 22913/22978-23037 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि खराब ग्लोबल संकेतों के बावजूद कल भारतीय बाजारों ने जोरदार मजबूती दिखाई है। निफ्टी IT टूटा लेकिन बैंक, फार्मा, सीमेंट ने बचाया। निफ्टी ने 20/50 DEMA को भी बचाया है। आज फिर अमेरिकी बाजारों में तेज गिरावट हुई लेकिन ज्यादातर भाव में है। अब 200/100 DEMA और 23300-23400 का कॉल राइटर बड़ी रुकावट है।

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि पहला बेस 23089-23154 ऑप्शन बेस है और 20/50 DEMA भी यहीं है, इसके नीचे 23000 पुट पर 65 लाख का OI पर रहा। पहले बेस पर खुले और नीचे फिसले तो दूसरे बेस तक गिर सकते हैं। देखना होगा IT सेक्टर कैसा खुलता है, आज पहला और दूसरे दोनों बेस काफी अहम है। अगर होल्ड हुए तो 23280-23305 तक का पुलबैक संभव है।

वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि 22978 से 23150 तक निफ्टी का आज बेस है। इसका बचना जरूरी है अगर टूटा तो 22800 दिख सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें