शुक्रवार को बाजार में शानदार रैली देखने को मिली। बैंक निफ्टी ने 57,830.2 का नया रिकॉर्ड बनाया है। सेंसेक्स-निफ्टी 52 हफ्तों की ऊंचाई पर बंद हुए । निफ्टी ने 25,781 का नया 52-WEEK HIGH बनाया। सेंसेक्स ने 84,172 का नया 52-WEEK HIGH बनाया । FMCG और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में सबसे ज्यादा तेजी रही। ऑटो और फार्मा में भी खरीदारी देखने को मिली। आखिरी घंटों में ऊपरी स्तरों पर हल्का दबाव दिखा है। मिडकैप शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा।ऐसे में आज निफ्टी-बैंक निफ्टी किन लेवल के आसपास खुल सकते है और इनके लिए कौन से लेवल अहम होंगे। आइए डालते है एक नजर।
निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 25782-25819 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25867-25910/25945पर है। वहीं पहला बेस 25559-25617 पर है जबकि बड़ा बेस 25466-25521
शुक्रवार को कहा था 25800 तक जाएगा, अब लगभग हासिल हो चुका है। लॉन्ग कैरी किया था, FIIs ने कैश में खरीदा, इंडेक्स में भारी शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। FII का नेट शॉर्ट 1.42 LK, 25800-25900-26000 पर कॉल राइटर्स हावी हुआ। 25600-25500 पर पुट राइटर, आज RIL, HDFC बैंक, ICICI बैंक अहमहै।
आज ग्लोबल हैंडओवर और गिफ्ट निफ्टी से मजबूत ओपिनिंग के संकेत दे रहा है। फॉलो-अब BUYING आज काफी अहम होगा। बेस-1 के ऊपर किसी भी गिरावट में खरीदारी करें। 25782/25819 पर पहला थ्रेसहोल्ड होगा, इसके ऊपर नई तेजी मुमकिन है। 25867-25910 पर अहला टेस्ट, इसके ऊपर 25945 और 25000 संभव है।
वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 57922-58078 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 58231-58366/58531 पर है। वहीं पहला बेस 57333-57506 पर है जबकि बड़ा बेस 56971-57209 पर है।
उन्होंने कहा कि शुक्रवार को LIFE HIGH पर बंद हुआ, 58000 थोड़े कॉल राइटर्स देखने को मिला। आज HDFC बैंक, ICICI बैंक की चाल और प्रदर्शन काफी अहम है। बेस-1 और बेस-2 जब तक है तब तक खरीदारी का मौका मिलेगा। ओपनिंग के बाद कहां सेटल होगा अहम, थ्रेसहोल्ड 57922-58078 पर है। 58078 के ऊपर निफ्टी बैंक रजिस्टेंस-2 की तरफ जा सकता है। ऊपर रजिस्टेंस-2 मिलने, पार करने के बाद आगे की रणनीति बनाएंगे।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।