Nifty Strategy Today: निफ्टी में 22223-22217 के स्तर पार होने पर ही नई तेजी- वीरेंद्र कुमार

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इंडेक्स में 22134/22080 एंट्री का अच्छा जोन दिख रहा है। निफ्टी में ऊपर की ओर 22217-22223 तकनीकी बाधा नजर आ रही है। इंडेक्स में 22217-22223 के करीब ट्रेड की समीक्षा करें। अगर ये स्तर पार ना हो तो मुनाफा बुक करें। निफ्टी में 22223-22217 के स्तर पार होने पर ही नई तेजी देखने को मिलेगी

अपडेटेड Feb 28, 2024 पर 8:14 AM
Story continues below Advertisement
बैंक निफ्टी पर वीरेंद्र ने कहा कि इंडेक्स में 46830-47020 पर मुनाफा बुक करना चाहिए। बैंक निफ्टी में 47020 पार होने के बाद ही बड़ी तेजी देखने को मिलेगी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Nifty Strategy Today: मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त पर बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 305.09 अंक या 0.42 प्रतिशत की बढ़त लेकर 73,095.22 पर बंद हुआ। निफ्टी 76.30 अंक या 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,198.30 पर बंद हुआ है। आज के निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इंडेक्स में पहला रेजिस्टेंस 22223-22257 के स्तर पर नजर आ रहा है। जबकि बड़ा रजिस्टेंस 22312-22344/22387 पर दिखाई दे रहा है। सपोर्ट की बात करें तो इसमें पहला बेस 22134-22080 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 22033-21957 के लेवल पर नजर आ रहा है।

    वीरेंद्र ने आगे कहा कि कल पहले बेस पर अच्छा लॉन्ग ट्रेड मिला। इंट्राडे ट्रेड में मुनाफा लेने की राय थी। हालांकि पोजिशनल सौदे कैरी करने की राय थी। निफ्टी IT 20 DEMA के ऊपर निकला। अब निफ्टी 10 DEMA पर टिका हुआ है। एक्सपायरी के करीब 22200-22300-22400 पर कॉल राइटर्स नजर आ रहे हैं। इसमें 22100-22000 पर पुट राइटर्स हावी दिख रहे हैं। इंडेक्स में 22080-21957 के बीच मूविंग एवरेज दिख रहा है।

    उन्होंने आगे कहा कि इसमें पहले बेस के करीब लॉन्ग करें। इंडेक्स में 22134/22080 एंट्री का अच्छा जोन दिख रहा है। ऊपर की ओर 22217-22223 तकनीकी बाधा नजर आ रही है। इंडेक्स में 22217-22223 के करीब ट्रेड की समीक्षा करें। अगर ये स्तर पार ना हो तो मुनाफा बुक करें। निफ्टी में 22223-22217 के स्तर पार होने पर ही नई तेजी देखने को मिलेगी।


    Market Outlook : बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 28 फरवरी को कैसी रह सकती है इसकी चाल

    बैंक निफ्टी पर रणनीति

    वीरेंद्र ने बैंक निफ्टी पर रणनीति बताते हुए कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 46733-46830 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 47020-47190/330 के लेवल पर नजर आ रहा है। सपोर्ट की बात करें तो इसमें पहला बेस 46448-46322 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि

    बड़ा बेस 46230-46033/45817 के लेवल पर दिख रहा है।

    उन्होंने कहा कि निफ्टी बैंक में अभी भी कंसोलिडेशन नजर आ रहा है। इसकी रेंज 46800-47000 से 46500-47400 पर दिख रही है। HDFC बैंक बेस बनाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन HDFC बैंक की तेजी पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। इंडेक्स में 46500-46800 और 47000 पर कॉल राइटर्स हावी दिख रहे हैं। जबकि 46500-46400 पर थोड़े और फिर 46000 पर बड़े पुट राइटर्स नजर आ रहे हैं।

    वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि बैंक निफ्टी में 46400-46000 के जोन में कई मूविंग एवरेज दिख रहे हैं। इसे निचले पिवट प्वाइंट पर खरीदने की कोशिश करें। इंडेक्स में 46830-47020 पर मुनाफा बुक करना चाहिए। बैंक निफ्टी में 47020 पार होने के बाद ही बड़ी तेजी देखने को मिलेगी।

     

     

     

    MoneyControl News

    MoneyControl News

    First Published: Feb 28, 2024 8:14 AM

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।