Nifty Strategy Today: SBI डाल रहा अब बैंक निफ्टी पर दबाव, जानें निफ्टी के लिए आज कौन से लेवल है अहम

Nifty Strategy Today: अब पहले रजिस्टेंस (23441-23510) से पहले बेस (23241-23190) के बीच ट्रेडिंग रेंज है। इस रेंज में ट्रेड करें, अगर 23510 पार हुआ तो 23639-23688 का स्तर भी संभव है। नीचे की ओर 23241 टूटा तो 23010 संभव है।

अपडेटेड Nov 22, 2024 पर 8:04 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बैंक निफ्टी ने पिछले 5 दिनों में दूसरी बार बैंक निफ्टी ने 200 DEMA छुआ। लेकिन 200 DEMA से फिर मजबूत पुलबैक आया

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा 23390 टूटने के बाद कल 50 WEMA हासिल हुआ। FIIs की कैश, F&O, और इंडेक्स में आज बड़ी बिकवाली देखने को मिल सकती है। 23500 जोन में सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग है जबकि 23300-23400 और 23500 पर पुट राइटिंग है।

वीरेंद्र ने कहा कि 23250 अब शॉर्ट टर्म बेस, इस जोन में 50 WEMA और 23300 पर पुट राइटिंग देखने को मिल रहा। 200 DEMA और 23500 पर कॉल राइटर्स का जोन अब बड़े रजिस्टेंस जोन पर है।

निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 23441-23510 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23578-23639/23688 पर है। वहीं पहला बेस 23241-23190 पर है जबकि बड़ा बेस 23124-23060/23010 पर है। ऐसे में अब पहले रजिस्टेंस (23441-23510) से पहले बेस (23241-23190) के बीच ट्रेडिंग रेंज है। इस रेंज में ट्रेड करें, अगर 23510 पार हुआ तो 23639-23688 का स्तर भी संभव है। नीचे की ओर 23241 टूटा तो 23010 संभव है।


निफ्टी बैंक पर रणनीति

बैंक निफ्टी पर आज के लिए रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 50546-50762 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 50966-51095(100/20DEMA) पर है। वहीं पहला बेस 50131-49903 के लेवल पर है जबकि बड़ा बेस 49675-49440 पर है।

बैंक निफ्टी ने पिछले 5 दिनों में दूसरी बार बैंक निफ्टी ने 200 DEMA छुआ। लेकिन 200 DEMA से फिर मजबूत पुलबैक आया और निजी बैंकों में कमान संभाली है। 50000 के स्तर पर फिर मजबूत पुट राइटिंग दिखी जबकि 50500 पर भी पुट राइटिंग नजर आई। 50100 पर कॉल राइटर्स नजर आए।

SBI अब बैंक निफ्टी पर दबाव डाल रहा है। रिस्क लेने वाले पहले बेस (200 DEMA/पुट राइटिंग जोन) के करीब लॉन्ग ट्रेड ले सकते हैं। पहले रजिस्टेंस पर ट्रेड की समीक्षा करें, 50762 पार हुआ तो 50966- 51085 का स्तर भी संभव है। अगर दूसरे रजिस्टेंस (50966-51095) के करीब फंसे तो शॉर्ट ट्रेड की सोचें।

Stock Market Live Updates: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।