Nifty Strategy Today: जब तक निफ्टी 23558-23619 के स्तर को नहीं करता पार, तब तक बिकवाली की रणनीति ही बनाएगी पैसा

Nifty Strategy Today: वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बाजार कल भी टूटा। sell on rise ने अच्छा काम किया है। बाजार 200DEMA के नीचे बंद हुए। कोई शक नहीं कि FIIs बिकवाली घट रही है। पुट राइटिंग के साथ इंडेक्स लॉन्ग भी हुए है

अपडेटेड Nov 19, 2024 पर 8:51 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि HDFC बैंक के चलते 200 DEMA पर मजबूती दिखा रहा है।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बाजार कल भी टूटा। sell on rise ने अच्छा काम किया है। बाजार 200DEMA के नीचे बंद हुए। कोई शक नहीं कि FIIs बिकवाली घट रही है। पुट राइटिंग के साथ इंडेक्स लॉन्ग भी हुए है। हालांकि निफ्टी के लिए RIL, IT अब भी मुश्किल बन सकते है। क्योंकि ये दोनों ही बाजार को ऊपर जाने से रोक रहा है।

वीरेंद्र ने आगे कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 23558-23619 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23694-23739/23783 पर है। वहीं पहला बेस 23376-23316 पर है जबकि बड़ा बेस 23278-23235 (50 WEMA)

पर है।

उन्होंने कहा कि 23500 से 23700 कॉल राइटर्स का जोन है। 23300-23200 (50 WEMA) जोन पर भारी पुट राइटिंग देखने को मिली। अभी बेचें और हर पुलबैक में बेचें जबतक पहला रजिस्टेंस पार नहीं हो जाता। अब 50 WEMA लक्ष्य दिखता है, इस जोन में कवर करें। निफ्टी के लिए 23558-23619 के ऊपर टिके तो 23694-23739-23783 का भी स्तर संभव है।


निफ्टी बैंक पर रणनीति

बैंक निफ्टी पर आज के लिए रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 50490-50610 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 50778-51004/51155 (10/100 DEMA) पर है। वहीं पहला बेस 50125-49910 के लेवल पर है जबकि बड़ा बेस 49677-49490 (50 WEMA) पर है।

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि HDFC बैंक के चलते 200 DEMA पर मजबूती दिखा रहा है। 50000 पुट में भारी राइटिंग, 50500 पुट में भी राइटर्स जुट रहे हैं। 51000 पर कॉल राइटर्स हावी हुए जबकि 100 DEMA 51155 पर है। टेक्सचर के मुताबिक पहले बेस और 50200-50250 पर खरीदारी कर सकते हैं। ऊपर 50490-50610 बड़ा सप्लाई प्वाइंट, ट्रेड चेक करें। बैंक निफ्टी में अगर ये जोन पार हुआ तो 50778-51004-51155 (100 DEMA) संभव है।

 

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।