Nifty outlook : CLSA के टेक्निकल एनालिस्ट लॉरेंस बैलंको ( Lawrence Balanco) का मानना है कि भारतीय इक्विटी मार्केट में एक बड़ा बुलिश ब्रेकआउट देखने को मिल सकता है। उनके मुताबिक निफ्टी निकट भविष्य में 26,000 के स्तर को पार कर सकता है और लंबी अवधि में 40,000 तक पहुंच सकता है। उन्होंने अपने तत्काल टारगेट रेंज के ऊपरी स्तर के रूप में 26,300 को तय किया है। अगर निफ्टी इस स्तर से आगे निकलता है तो इससे 31,000 से 40,000 तक की एक बड़ी रैली का रास्ता खुल सकता है।
