Nifty में और तेजी के लिए 25,500 पार करना जरूरी! एक्सपर्ट से जानिए अहम सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल्स

Nifty Outlook: विदेशी फंड्स के आने और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन हरे निशान में बंद हुआ। वैसे विश्लेषकों का मानना है कि निफ्टी में नई और बड़ी तेजी तभी आएगी जब यह 25,500 के कड़े रेजिस्टेंस लेवल को पार करेगा। फिलहाल में बाजार सीमित दायरे में कंसोलिडेट कर रहा है। आगे बाजार की चाल कैसी रहेगी और कौन-से लेवल्स पर निवेशकों को नजर रखनी चाहिए? एक्सपर्ट्स से जानें

अपडेटेड Nov 12, 2026 पर 6:15 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
फिलहाल बाजार सीमित दायरे में कंसोलिडेट कर रहा है

Nifty Technical Outlook: शेयर बाजार के बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार को लगातार तीसरे सत्र में बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए। विदेशी निवेशकों (FIIs) के निरंतर फंड इनफ्लो और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी ने बाजार को समर्थन दिया।

वैसे टेक्निकल विश्लेषकों का कहना है कि निफ्टी को अपनी तेजी को आगे बढ़ाने और नया मुकाम हासिल करने के लिए 25,500 के अहम स्तर को पार करना बेहद जरूरी है, क्योंकि इस जोन के आसपास लगातार बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है।आइए जानते हैं बाजार के जाने-माने एक्सपर्ट्स की इस पर क्या राय है।

क्या कहते हैं मार्केट एक्सपर्ट्स?


बजाज ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट-रिसर्च पबित्रा मुखर्जी के मुताबिक, 'निफ्टी लगातार दूसरे सत्र में 25,400 से 25,500 के इमीडिएट रेजिस्टेंस जोन से प्रॉफिट बुकिंग का शिकार हुआ। उन्होंने कहा, 'आने वाले दिनों में अगर इंडेक्स 25,500 के ऊपर टिकने में कामयाब रहता है, तो आने वाले हफ्ते में यह तेजी 25,800 से 26,000 के स्तर तक जा सकती है'।

कुछ अन्य जानकारों का मानना है कि अगर इंडेक्स 25,400 के स्तर को पार कर जाता है, तो भी बाजार में तेजी दोबारा लौट सकती है। सत्र के दौरान निफ्टी ने 25,384.80 का इंट्राडे हाई छुआ था, लेकिन वह वहां टिक नहीं पाया, जो ऊपरी स्तरों पर बिकवाली के दबाव को साफ दर्शाता है।

एनरिच मनी के CEO पोनमुडी आर ने बताया कि निफ्टी 50 ने मामूली बढ़त के साथ 25,200 के स्तर के ऊपर अपनी पकड़ मजबूत रखी है। 25,300 के नीचे फिसलने के बाद इंडेक्स सीमित दायरे में रहा और ज्यादातर समय 25,200-25,300 के बैंड के बीच ही कारोबार करता नजर आया, जो हालिया तेजी के बाद कंसोलिडेशन का संकेत देता है।

महत्वपूर्ण सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल्स

ऊपरी स्तर पर रेजिस्टेंस: बाजार के लिए 25,400-25,500 का दायरा एक मजबूत तात्कालिक रेजिस्टेंस बना हुआ है। इस दायरे के ऊपर एक स्थायी ब्रेकआउट ही बाजार में नई तेजी की जान फूंक सकता है।

निचले स्तर पर सपोर्ट: डाउनसाइड की बात करें तो, 25,200-25,100 का दायरा इमीडिएट सपोर्ट जोन का काम कर रहा है, जबकि इसके बाद अगला बड़ा सपोर्ट करीब 24,800 के स्तर पर देखा जा रहा है।

सेंसेक्स और निफ्टी का दिनभर का हाल

आज सेंसेक्स 31.61 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 81,911.01 पर बंद हुआ। सत्र के दौरान इसने 82,325.61 का उच्च स्तर और 81,576.15 का निचला स्तर छुआ। वहीं निफ्टी 44.30 अंक या 0.18 प्रतिशत चढ़कर 25,299.35 के स्तर पर बंद हुआ।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।