Gold Price Today: भाई दूज के अगले दिन सोना फिसला, दिल्ली में ₹130290 पर आया 22 कैरेट

Gold Price Today: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 130140 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 141970 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 800 रुपये फिसला

अपडेटेड Nov 12, 2026 पर 7:59 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 3,986.79 डॉलर प्रति औंस पर है।

भाई दूज के अगले दिन 12 नवंबर को देश में सोने की कीमत में गिरावट है। सुबह के वक्त राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 142120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। दूसरे शहरों में भी सोना फिसला है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 800 रुपये फिसला। इसके पीछे वजह रही दिवाली की छुट्टियों के कारण कारोबार का सुस्त रहना। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 3,986.79 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 142120 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 130290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 130140 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 141970 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 141970 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 130140 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 141970 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 130140 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 130290 142120
मुंबई 130140 141970
अहमदाबाद 130190 142020
चेन्नई 130140 141970
कोलकाता 130140 141970
हैदराबाद 130140 141970
जयपुर 130290 142120
भोपाल 130190 142020
लखनऊ 130290 142120
चंडीगढ़ 130290 142120

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) सौमिल गांधी का कहना है कि लगातार बनी महंगाई और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त मौद्रिक रुख के संकेतों से कीमती धातुओं का आउटलुक अनिश्चित बना हुआ है। इससे डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड पर यील्ड ऊंची रह सकती है, जिससे सोने की कीमतों में तेजी की संभावनाएं सीमित होंगी।

FD Calculator: इस सरकारी बैंक ने 444 डे स्पेशल FD पर बढ़ाया ब्याज, जानिए अब 10 लाख डिपॉजिट पर कितनी होगी कमाई

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में गिरावट बरकरार है। 12 नवंबर की सुबह चांदी 199900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। इस साल जनवरी में देश के अंदर चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 51.88 डॉलर प्रति औंस है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।