ग्लोबल बाजारों से सुस्त संकेत देखने को मिल रहे हैं। शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में हल्की कमजोरी रही। वहीं क्रूड का भाव 94 डॉलर के करीब पहुंच गया है। ऐसे में आज के लिए शेयर बाजार पर राय देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने निफ्टी पर रणनीति बताई। उन्होंने कहा कि छोटी अवधि में निफ्टी का टेक्स्चर अब "उछाल में बिकवाली" का नजर आ रहा है। इसमें 20 DEMA हासिल हो जाने तक टेक्स्चर कमजोर रहेगा। फिलहाल 20 DEMA 19,776 पर नजर आ रहा है। इसमें पहला रजिस्टेंस जोन 19,776-19,798 (20 DEMA और शुक्रवार का ऊपरी स्तर) पर होगा।
