Market trend: बाजार में लगातार चौथे दिन खरीदारी का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी 100 प्वाइंट की बढ़त के साथ 22600 के पार दिख रहा है। बैंक निफ्टी फ्लैट है। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप में भी निचले स्तरों से खरीदारी आई है। फीयर या वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX में करीब 3 फीसदी का उछाल देखने को मिल रहा है। ऐसे में आज निफ्टी और बैंक निफ्टी में क्या हो ट्रेडिंग रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 22584-22629 पर और बड़ा रजिस्टेंस 22687-22719/22772 पर है। इसके लिए पहला बेस 22390/22448-22494 पर और अगला बड़ा बेस 22271-22340 पर है। निफ्टी 22500 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा था। लेकिन F&O ब्रेड्थ अच्छी नहीं रही थी। FIIs की बिकवाली कम हुई है।
इंडेक्स शॉर्ट किया गया है। RIL में शॉर्ट कवरिंग से पुश मिला है। F&O में किसी दूसरे सेक्टर, शेयर से मोमेंटम नहीं मिला है। 22600-22700 पर थोड़ी राइटिंग लेकिन सबसे बड़ा कॉल राइटर 22800 पर है। 22500 पर पुट राइटिंग हुई है लेकिन सबसे बड़ा पुट राइटर 22300 पर है। पहले बेस पर खरीदें, लॉन्ग सौदे के लिए गिरावट का इंतजार करें। निफ्टी 22584-22629 तक जा सकता है। ये भी पार हुआ तो 22687-22719 का स्तर संभव है। 20 DEMA पर नजर रखें, 22687-22719 पर थोड़ा सतर्क भी रहें। ये रिवर्सल जोन है। 22687-22719 फेल हुआ तो शॉर्ट करें। ऐसा होने पर 22390 का स्तर मिल सकता है।
वीरेंद्र का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 48612-48714 पर और बड़ा रजिस्टेंस 48873-48977/49162 पर है। इसके लिए पहला बेस 48116-48305 पर और बड़ा बेस 47913-48045 पर है। बैंक निफ्ची अब भी रैली में भाग नहीं ले रहा है, अभी 10/20 DEMA बड़ी रुकावट बना हुआ है। किसी भी बैंकिंग शेयर में लॉन्ग OI नहीं जुड़ा है। खरीदारी नदारद है। पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स, 49000 पर भारी कॉल राइटिंग हुई है। मोमेंटम में कमी है। पहले बेस पर मिले तो खरीद सकते हैं। बेस के जितने पास मिले उतना अच्छा, 48612-48714 तक जा सकता है। 48714 पर काफी कुछ निर्भर करेगा। इसके ऊपर टिका तो 48873/48977 मिल सकता है। 48977-49162 के ऊपर ही इंडेक्स में कुछ बड़ा होगा।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।