Nifty trend : बाजार में हल्की बढ़त के साथ हो रहा कारोबार,जानिए निफ्टी-बैंक निफ्टी में कमाई की रणनीति

Trading plan : वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 25777-25813 और बड़ा रेजिस्टेंस 25859-25876/25946(50/20DEMA) पर है। इसके लिए पहला बेस 25581-25612 पर और बड़ा बेस 25447/25491-25537 पर है। बुधवार को साफ कहा था ट्रेड थोड़ा कठिन, लेकिन बिकवाली, उछाल में बिकवाली का टेक्चर है। FII की कैश में भारी बिकवाली देखने को मिली है

अपडेटेड Jan 16, 2026 पर 9:47 AM
Story continues below Advertisement
Bank Nifty trend : बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 59818-59915/60087 पर और बड़ा रजिस्टेंस 60221-60389 पर है। इसके लिए पहला बेस 59277-59409 पर और बड़ा बेस 58932 (50DEMA)-59121 पर है

Market trend : मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बावजूद, 16 जनवरी को भारतीय इंडेक्स बढ़त के साथ खुले और निफ्टी 25700 के आसपास कारोबार कर रहा है। फिलहाल सेंसेक्स 154.42 अंक या 0.19 प्रतिशत बढ़कर 83,537.13 पर और निफ्टी 20.65 अंक या 0.08 प्रतिशत बढ़कर 25,686.25 पर दिख रहा है। लगभग 1403 शेयरों में तेज़ी आई है। 1070 शेयरों में गिरावट आई है और 259 शेयर अपरिवर्तित नजर आ रहे हैं। इंफोसिस, टेक महिंद्रा, श्रीराम फाइनेंस, M&M, ग्रासिम इंडस्ट्रीज निफ्टी पर टॉप गेनर हैं। जबकि, सिप्ला, HDFC लाइफ, ONGC,अपोलो हॉस्पिटल्स और भारती एयरटेल निफ्टी के टॉप लूज़र हैं।

बाजार में क्या हो कमाई की रणनीति

बाजार में आज क्या हो कमाई की रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 25777-25813 और बड़ा रेजिस्टेंस 25859-25876/25946(50/20DEMA) पर है। इसके लिए पहला बेस 25581-25612 पर और बड़ा बेस 25447/25491-25537 पर है। बुधवार को साफ कहा था ट्रेड थोड़ा कठिन, लेकिन बिकवाली, उछाल में बिकवाली का टेक्चर है। FII की कैश में भारी बिकवाली देखने को मिली है। इंडेक्स में बेचा लेकिन थोड़ा कम बिकवाली हुई है, लेकिन शॉर्ट बढ़कर 1.99 Lk पर रहे हैं। पिछले 4 सत्रों में 3 दिनों में निफ्टी का LOW 100DEMA, साथ ही 25600 पुट राइटर्स का जोन रहा है। इंफोसिस ने रेवेन्यू गाइडेंस बढ़ाया है। इसके ADR में तेजी है। निफ्टी IT के लिए 38381-38500 अहम होगा।


ऑप्शन सेटअप में 25800-26000 पर सबसे ज्यादा OI है। पुट कम हैं,लेकिन 25600-500 पर पुट है। आज का दिन अहम है, इस अनिश्चितता में गैपअप पीछा करने की सलाह देना मुश्किल है, लेवल बेस्ड ट्रेड करें। 38381/500 को पार किया/रजिस्टेंस-1 के ऊपर रहा तो मैक्रो में बदलाव होगा, जिससे शॉर्ट कवरिंग संभव है। रजिस्टेंस-1 (कॉल राइटर जोन) के पार तेजी बढ़ेगी और फिर 25876-25946 (50/20DEMA) टेस्ट करेगा। सिर्फ रजिस्टेंस-1 शॉर्ट करविंग को ट्रिगर करेगा, मध्यम अवधि में 25876/946 के ऊपर ही चार्ट स्थिर होगा। अगर रजिस्टेंस-1 को पार नहीं किया तो उछाल में शॉर्ट की रणनीति काम करेगी, बेस-1 के लक्ष्य के लिए।

Market cues : 25600–25900 का दायरा टूटने पर ही बाजार को मिलेगी साफ दिशा, 25450 पर अहम सपोर्ट

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 59818-59915/60087 पर और बड़ा रजिस्टेंस 60221-60389 पर है। इसके लिए पहला बेस 59277-59409 पर और बड़ा बेस 58932 (50DEMA)-59121 पर है। बुधवार को साफ कहा था प्राइस 59500 के आसपस रहेगा, लेकिन बेस-1 पर गिरावट में खरीदना सही होगा। PSUs बैंक अच्छा कर रहे हैं, लेकिन बड़े प्राइवेट बैंकों में FIIs लगातार बड़ी बिकवाली कर रहे हैं। 59500 पर पुट/कॉल का जमावड़ा, 60000 सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स हैं। जब तक हम इन जोन में हैं, गैपअप का पीछा करने से बचें, बेस-1 को ध्यान में रखते हुए DIP पर फोकस करें। नीचे जब तक बेस-1 बचा हुआ है, गिरावट में खरीदें और ऊपर रजिस्टेंस-1 पर सभई लॉन्ग सौदों से निकलें। 60087 का जोन निर्णायक होगा, यही तय करेगा बैंक निफ्टी ऊपर जाएगा या नहीं। इस हफ्ते दो अहम बैंकों के नतीजे आएंगे, HDFC बैंक और ICICI बैंक पर फोकस करें।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।