Get App

17400 के पार जाने पर निफ्टी में दिखेगी जोरदार प्री-दिवाली रैली: एंजेल वन के समीत च्वहाण

अगर ग्लोबल संकेत अच्छे रहते हैं तो फिर निफ्टी हमें 17400 के भी पार जाता दिख सकता है। अगर ऐसा होता तो बाजार में हमें एक जोरदार प्री-दिवाली रैली देखने को मिलेगी

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Oct 17, 2022 पर 1:47 PM
17400 के पार जाने पर निफ्टी में दिखेगी जोरदार प्री-दिवाली रैली: एंजेल वन के समीत च्वहाण
पिछला हफ्ता काफी चुनौती भरा रहा था। हफ्ते के अधिकांश हिस्से में बाजार की दिशा साफ नहीं थी। हालांकि शुक्रवार की शुरुआती तेजी ने बाजार के चेहरे खिला दिए

SAMEET CHAVAN, Angel One

पिछले वीकेंड ग्लोबल मार्केट के सेंटीमेंट को भारी चोट लगी थी। जिसके कारण 10 अक्टूबर को बड़ी गिरावट के साथ बाजार की ओपनिंग देखने को मिली थी। लेकिन कारोबारी दिन के समाप्ति तक बाजार वी शेप रिकवरी करते हुए 17200 का स्तर फिर से हासिल करता दिखा। इसके अगले दिन बाजार ऊपरी स्तरों पर टिकने में कामयाब नहीं रहा। कुछ हैवीवेट्स में भारी गिरावट के चलते अंत: निफ्टी क्लोजिंग बेसिस पर 17000 के नीचे फिसल गया। अगले कुछ कारोबारी सत्रों में निफ्टी एक दायरे में घूमता दिखा। अंत में शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में तेजी का पीछा करते हुए भारतीय बाजारों में भी अच्छी तेजी देखने को मिली।

शुक्रवार को आखिरी कारोबारी घंटे में ट्रेडरों ने एक बार फिर मुनाफावसूली की। जिसके चलते निफ्टी ऊपर से कुछ हल्का होकर बंद हुआ। लेकिन इस मुनाफावसूली के बावजूद निफ्टी हरे निशान में बंद हुआ। पिछले शुक्रवार को निफ्टी 17200 के थोड़ा नीचे बंद हुआ था।

पिछला हफ्ता काफी चुनौती भरा रहा था। हफ्ते के अधिकांश हिस्से में बाजार की दिशा साफ नहीं थी। हालांकि शुक्रवार की शुरुआती तेजी ने बाजार के चेहरे खिला दिए लेकिन आखिरी घंटे में आई बिकवाली ने बाजार का जोश ठंडा कर दिया। हालांकि तमाम अनिश्चितताओं के बीच निफ्टी का अपना अहम सपोर्ट जोन (89-day EMA और 200-day SMA)बचा ले जाना बाजार के लिए शुभ संकेत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें