ब्रोकरेज हाउस मॉर्गन स्टेनली ने बीएसई सेंसेक्स के साल के अंत में 62000 पर पहुंचने के अपने टारगेट को बनाए रखा है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि घरेलू बाजार के ढ़ाचे में कुछ सकारात्मक फंडामेंटल बदलाव हुए हैं। इसके चलते भारतीय बाजार ग्लोबल उथल-पुथल और कच्चे तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बावजूद मजबूती दिखाते नजर आए हैं।
