Get App

निफ्टी का शॉर्ट टर्म ट्रेंड पॉजिटिव, इंट्राडे में जोरदार कमाई के लिए इस स्टॉक्स पर लगाएं दांव

5paisa.com रुचित जैन ने कहा कि गिरावट के इस दौड़ में बैंकिंग शेयर अंडरपरफार्मर रहे हैं। बाजार पर दबाव बनाने में भी इस सेक्टर का अहम योगदान रहा है। अब अगर हम डेली चार्ट पर नजर डालें तो लगता है कि बैंक निफ्टी अब गिरावट के अपने अंतिम चरण में है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 28, 2021 पर 8:35 AM
निफ्टी का शॉर्ट टर्म ट्रेंड पॉजिटिव, इंट्राडे में जोरदार कमाई के लिए इस स्टॉक्स पर लगाएं दांव
उछाल पर बिकवाली की रणनीति अपनाई जा सकती है। निफ्टी के लिए इमीडिएट सपोर्ट 16,930 के आसपास दिख रहा है।

शुक्रवार की कमजोरी के बाद सोमवार को भारतीय बाजारों में निचले स्तरों से शानदार खरीदारी आती दिखी। जिसके चलते निफ्टी 82 अंकों की बढ़त के साथ 17,086 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 295 अंक बढ़कर 57,420 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक भी कल 200 अंक बढ़कर 35,000 के स्तर के फिर से हासिल करता दिखा।

आज क्या हो इंट्राडे ट्रेडिंग रणनीति इस सवाल का जवाब देते हुए HDFC Securities के नागराज शेट्टी ने कहा कि दायरे में कारोबार की संभावना के साथ निफ्टी का शॉर्ट टर्म ट्रेंड पॉजिटिव रह सकता है। निफ्टी के लिए ऊपर की तरफ अगले कुछ कारोबारी सत्रों में 17200 - 17300 के आसपास रजिस्टेंस देखने को मिल सकता है। ऐसे में उछाल पर बिकवाली की रणनीति अपनाई जा सकती है। निफ्टी के लिए इमीडिएट सपोर्ट 16,930 के आसपास दिख रहा है।

Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

आज की इंट्राडे ट्रेडिंग रणनीति पर बात करते हुए 5paisa.com रुचित जैन ने कहा कि गिरावट के इस दौड़ में बैंकिंग शेयर अंडरपरफार्मर रहे हैं। बाजार पर दबाव बनाने में भी इस सेक्टर का अहम योगदान रहा है। अब अगर हम डेली चार्ट पर नजर डालें तो लगता है कि बैंक निफ्टी अब गिरावट के अपने अंतिम चरण में है। लेकिन अभी इसका सही अंदाजा लगाना अहम होगा। 35477 का स्विंग लो इसका कन्फर्मेशन लेवल होगा। अगर बैंक निफ्टी इसके ऊपर जाता है तो फिर तो इसको बैंक निफ्टी में ट्रेंड रिवर्सल माना जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें