Stock Tips: निरमा ग्रुप की दिग्गज सीमेंट कंपनी Nuvoco Vistas देश की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनियों में शुमार है। इसके शेयरों की लिस्टिंग करीब दो साल पहले घरेलू मार्केट में हुई है और यह आज तक इश्यू प्राइस पर भी नहीं पहुंच चुका है। एक साल में यह 24 फीसदी टूटा है। हालांकि अब मार्केट एक्सपर्ट्स इसमें तेजी का रुझान देख रहे हैं। आज 5 जनवरी को कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में भी यह एक फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है और अभी 373.35 रुपये के भाव (Novovo Vistas Share Price) में ट्रेड हो रहा है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने इसमें निवेश के लिए 490 रुपये का टारगेट (Novovo Vistas Target Price) रखा है।
Novoco Vistas पर एक्सपर्ट क्यों लगा रहे दांव
नुवोको विस्टास देश की पांचवीं सबसे बड़ी कंपनी है और यह तेजी से अपना विस्तार कर रही है। इसने वित्त वर्ष 2025 तक अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 2.38 करोड़ टन से 2.5 करोड़ टन सालाना करने का है। इसके अलावा कंपनी अपने कर्ज को घटाने पर फोकस कर रही है। सितंबर 2022 तिमाही में इस पर 5300 करोड़ रुपये का कर्ज था और कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में 600 करोड़ रुपये और अगले वित्त वर्ष में 1100 करोड़ रुपये कर्ज खत्म करने का लक्ष्य रखा है।
कंपनी अपने कर्ज को 3000-3500 करोड़ रुपये पर लेकर आएगी और बचे पैसों को ग्रोथ में निवेश करेगी। नुवोको का पूर्वी भारत में 17 फीसदी मार्केट शेयर है और चूंकि वहां डिमांड तेजी से बढ़ रही है तो कंपनी को इससे फायदा मिलेगा। इन सब बातों को देखते हुए घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने इसे खरीदारी की रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 465 रुपये से बढ़ाकर 490 रुपये कर दिया है।
नुवोको विस्टास का आईपीओ अगस्त 2021 में आया था और इसके शेयर 570 रुपये के भाव में जारी हुए थे। हालांकि कभी यह इस लेवल पर नहीं पहुंच सका। अभी के भाव के हिसाब से आईपीओ निवेशक करीब 34 फीसदी घाटे में हैं। 3 सितंबर 2021 को यह 560.70 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा था।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।