Get App

Stock Tips: एक साल में 24% टूटा शेयर लेकिन अब कमाने का मौका, पांचवी सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी पर एक्सपर्ट भी लगा रहे दांव

Stock Tips: देश की पांचवी सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी Nuvoco Vistas का आईपीओ अगस्त 2021 में आया था। आईपीओ निवेशकों की पूंजी करीब 34 फीसदी घट चुकी है। एक साल में यह 24 फीसदी टूटा है लेकिन अब एक्सपर्ट्स ने पैसे लगाने की सलाह दी है यानी आईपीओ निवेशकों के डूबे पैसे वापस आएंगे

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jan 05, 2023 पर 2:13 PM
Stock Tips: एक साल में 24% टूटा शेयर लेकिन अब कमाने का मौका, पांचवी सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी पर एक्सपर्ट भी लगा रहे दांव
Novovo Vistas का आईपीओ अगस्त 2021 में आया था और इसके शेयर 570 रुपये के भाव में जारी हुए थे। हालांकि कभी यह इस लेवल पर नहीं पहुंच सका।

Stock Tips: निरमा ग्रुप की दिग्गज सीमेंट कंपनी Nuvoco Vistas देश की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनियों में शुमार है। इसके शेयरों की लिस्टिंग करीब दो साल पहले घरेलू मार्केट में हुई है और यह आज तक इश्यू प्राइस पर भी नहीं पहुंच चुका है। एक साल में यह 24 फीसदी टूटा है। हालांकि अब मार्केट एक्सपर्ट्स इसमें तेजी का रुझान देख रहे हैं। आज 5 जनवरी को कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में भी यह एक फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है और अभी 373.35 रुपये के भाव (Novovo Vistas Share Price) में ट्रेड हो रहा है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने इसमें निवेश के लिए 490 रुपये का टारगेट (Novovo Vistas Target Price) रखा है।

Novoco Vistas पर एक्सपर्ट क्यों लगा रहे दांव

नुवोको विस्टास देश की पांचवीं सबसे बड़ी कंपनी है और यह तेजी से अपना विस्तार कर रही है। इसने वित्त वर्ष 2025 तक अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 2.38 करोड़ टन से 2.5 करोड़ टन सालाना करने का है। इसके अलावा कंपनी अपने कर्ज को घटाने पर फोकस कर रही है। सितंबर 2022 तिमाही में इस पर 5300 करोड़ रुपये का कर्ज था और कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में 600 करोड़ रुपये और अगले वित्त वर्ष में 1100 करोड़ रुपये कर्ज खत्म करने का लक्ष्य रखा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें