Get App

NLC India ने कई रिन्यूएबल प्रोजेक्ट्स में 3720 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, जानिए पूरा प्लान

NLC India अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी एनएलसी इंडिया रिन्यूएबल्स लिमिटेड (NIRL) में ₹3720 करोड़ तक के निवेश करने जा रही है। कंपनी के शेयरों में आज 1.22 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 237 रुपये के भाव पर बंद हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 19, 2024 पर 10:08 PM
NLC India ने कई रिन्यूएबल प्रोजेक्ट्स में 3720 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, जानिए पूरा प्लान
NLC India ने कई रिन्यूएबल प्रोजेक्ट्स में 3720 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है।

NLC India share price: पब्लिक सेक्टर की कंपनी एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने आज 19 नवंबर को कहा कि उसके बोर्ड ने अपने रिन्यूएबल एनर्जी पोर्टफोलियो को बढ़ाने और सब्सिडियरी ऑपरेशन को सपोर्ट करने के लिए प्रमुख पहलों को मंजूरी दी है। इसके तहत कंपनी अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी एनएलसी इंडिया रिन्यूएबल्स लिमिटेड (NIRL) में ₹3720 करोड़ तक के निवेश करने जा रही है। कंपनी के शेयरों में आज 1.22 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 237 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसका मार्केट कैप 32,863 करोड़ रुपये है।

क्या है NLC India का प्लान

एनएलसी इंडिया ने बताया कि किस्तों में किया जाने वाला यह निवेश गुजरात और राजस्थान में कई रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स को फंडिंग करेगा, जो रेगुलेटरी अप्रुवल के अधीन है। इसके अलावा, एनएलसी इंडिया अपनी एसेट मोनेटाइजेशन प्लान के तहत NIRL के इक्विटी शेयरों का सब्सक्रिप्शन लेकर 30 सितंबर 2024 तक ₹6263 करोड़ मूल्य की रिन्यूएबल एनर्जी एसेट्स का अधिग्रहण करेगी। शेयरों का अधिग्रहण फेस वैल्यू पर किया जाएगा।

बोर्ड ने चार सब्सिडियरी कंपनियों - NIRL, NLC इंडिया ग्रीन एनर्जी लिमिटेड, नेवेली उत्तर प्रदेश पावर लिमिटेड और NLC तमिलनाडु पावर लिमिटेड को उनकी बॉरोइंग जरूरतों के लिए लेटर ऑफ कंफर्ट जारी करने को भी मंजूरी दी। पिछले महीने, एनएलसी इंडिया ने कहा कि उसे 2031-32 तक बिजली की मांग में 7-8% की वृद्धि की उम्मीद है। कंपनी को हाल ही में घोषित नेशनल इलेक्ट्रिसिटी प्लान (NEP) द्वारा सपोर्टेड थर्मल पावर जनरेशन, ओवरऑल पावर प्रोडक्शन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन में बड़े अवसर दिखाई दे रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें