NLC India share: पब्लिक सेक्टर की कंपनी एनएलसी इंडिया लिमिटेड के शेयर सोमवार को फोकस में रहेंगे। दरअसल, इसकी सब्सिडियरी कंपनी एनएलसी इंडिया रिन्यूएबल्स (NIRL) ने असम पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (APDCL) के साथ ज्वाइंट वेंचर (JV) एग्रीमेंट किया है। इस समझौते के तहत असम में 1000 मेगावाट का सोलर पावर प्रोजेक्ट का डेवलप किया जाएगा। एनएलसी इंडिया के शेयरों में बीते शुक्रवार को 2.08 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 240.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
