Top F&O Calls: सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ सेटअप की बात करें तो आज बाजार में इंटरग्लोब एविएशन, कोफोर्ज, लॉरस लैब्स, अतुल लिमिटेड और जीएमआर एयरपोर्ट्स के शेयर में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं मेट्रोपोलिस हेल्थ, टाटा केमिकल्स, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड, आईईएक्स और डीएलएफ के स्टॉक्स में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके अलावा ओएनजीसी, एक्साइड, हिंडाल्को, गुजरात गैस और आईजीएल में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि नालको, वोडाफोन आइडिया, रिलायंस, आदित्य बिड़ला कैपिटल और मारुति सुजुकी के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इस बीच आज NAV Investment के आशीष बहेती ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
