NMDC share price: अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लौह अयस्क की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। आज 9 सितंबर को इसकी कीमत 90 डॉलर प्रति टन से नीचे गिरकर 22 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई। चीनी डिमांड में लगातार कमजोरी के चलते कीमतों पर असर देखने को मिल रहा है। इसका असर NMDC जैसे इंडियन आयरन ओर प्रोड्यूसर के शेयरों में भी दिख रहा है। NMDC के शेयरों में आज 2.11 फीसदी की गिरावट आई है और यह स्टॉक इस समय 206.40 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।
