दिल्ली से सटे नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 1 अगस्त से लागू होने जा रहे नए सर्कल रेट में बढ़ोतरी नहीं की गई है। प्रॉपर्टी सेक्टर में आई मंदी के चलते ऐसा पहली बार हुआ है। सर्कल रेट के बारे में सोमवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। हालांकि जरुरत पड़ने पर सर्किल रेट में साल के बीच में कभी भी बदलाव हो सकता है। माना जा रहा है कि जेवर एयरपोर्ट बनने से नोएडा-ग्रेटर नोएडा में भी प्रॉपर्टी सेक्टर में उछाल आएगा। वहीं दूसरी ओर, शासन ने इस बार राजस्व लक्ष्य 2225 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2523 करोड़ रुपये कर दिया है।
