फेड की दरें बढ़ाने के फैसले से US बाजार लुढ़क गया है। बुधवार को US मार्केट भारी गिरावट के साथ बंद हुए S&P में 2.5 फीसदी और DOW में 1.5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। NASDAQ 3.36 फीसदी लुढ़ककर 10524 पर बंद हुआ। US फेड ने लगातार चौथी बार दरें 0.75 फीसदी बढ़ाई हैं। फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने अपने बयान में कहा है कि दरों बढ़ोतरी कब रुकेगी कहना जल्दबाजी होगी। महंगाई पर काबू पाना प्राथमिकता है। फेड महंगाई दर 2 फीसदी से नीचे लाने के लिए प्रतिबद्ध है। कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच आज भारतीय बाजार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई है। फिलहाल सेंसेक्स 270.48 अंक यानी 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 60635.61 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 79.00 अंक यानी 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 18003.80 के स्तर पर नजर आ रहा है।
