Get App

भारतीय बाजारों में किसी बड़ी गिरावट की डर नहीं, जारी रहेगा कंसोलीडेशन: कोटक इक्विटीज

कोटक की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सभी सेक्टरों के महंगे वैल्यूशन से बाजार के ऊपर की ओर बढ़ने की संभावना कम दिख रही। भारतीय बाजार के लिए इस समय सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के फैक्टर देखने को मिल रहे हैं। जिसके चलते अगले कुछ महीनों में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों फैक्टर एक दूसरे के असर को बेअसर करते दिख सकते हैं। जिससे भारतीय बाजार में कंसोलीडेशन देखने को मिल सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 16, 2023 पर 5:50 PM
भारतीय बाजारों में किसी बड़ी गिरावट की डर नहीं, जारी रहेगा कंसोलीडेशन: कोटक इक्विटीज
कोटक का कहना है कि भारतीय बाजार को अगली दो-तीन तिमाहियों में ग्लोबल मार्केट में ब्याज दरों में स्थिरता से सपोर्ट मिल सकता है। अमेरिका के साथ-साथ दूसरी विकसित अर्थव्यवस्थाओं की रिटेल महंगाई में आई भारी कमी के चलते ब्याज दरों में बढ़त अब थमती दिख सकती है

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज का मानना है कि हालिया तेजी के बाद भारतीय बाजारों में किसी बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है। हालांकि निकट की अवधि में बाजार में कंसोलीडेशन देखने को मिल सकता है। कोटक ने बाजार पर जारी अपने हालिया नोट में कहा है कि मजबूत मार्को इकोनॉमिक आउटलुक, खपत वाले सेक्टर में सुधार और भारत की मजबूत ग्रोथ स्टोरी को देखते हुए घरेलू बाजारों में मंदी की कोई संभावना नहीं है।

महंगे वैल्यूशन से बाजार के ऊपर की ओर बढ़ने की संभावना कम

कोटक की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सभी सेक्टरों के महंगे वैल्यूशन से बाजार के ऊपर की ओर बढ़ने की संभावना कम दिख रही। भारतीय बाजार के लिए इस समय सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के फैक्टर देखने को मिल रहे हैं। जिसके चलते अगले कुछ महीनों में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों फैक्टर एक दूसरे के असर को न्यूट्रल करते दिख सकते हैं। जिससे भारतीय बाजार में कंसोलीडेशन देखने को मिल सकता।

एक तरफ तो लगभग सभी सेक्टरों का महंगा हो चुका वैल्यूएशन बाजार की तेजी पर लगाम लगा सकता है तो दूसरी तरफ ग्लोबल बाजारों में ब्याज दरों में आ रही स्थिरता, मजबूत मैक्रो इकोनॉमिक कंडीशन, कंपनियों के मुनाफे में मजबूती और मध्यम अवधि में भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूत ग्रोथ स्टोरी जैसे फैक्टर बाजार को सपोर्ट करते दिखेंगे। जिससे बाजार में कोई बड़ी गिरावट नहीं आ पाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें